score Card

America: टेक्सास के शॉपिंग मॉल में फायरिंग, नौ लोगों की मौत

अमेरिका के टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में फायंरिग हुई है। इस घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। बच्चों समेत कई लोग घायल हुए है। वहीं पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को मार गिराया है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

हाइलाइट

  • पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सयुंक्त राज्य अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को टेक्सास के एक शॉपिंग मॉल में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत कई लोगों के घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि टेक्सास के एलेन में एलेन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में संदिग्ध हमलावर ने फायंरिग की। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है।

एलेन पुलिस विभाग ने ट्वीट कर कहा कि "एलेन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में गोलीबारी की घटना में कम से कम नौ लोगों की जान चली गई है। जबकि सात लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसमें तीन की हालत गंभीर है।" उन्होंने कहा कि अब मॉल में कोई खतरा नहीं है। एलेन पुलिस विभाग ने बताया कि कई सुरक्षा एजेंसियों की तत्वरित कार्रवाई ने बड़े खतरे को रोकने में मदद की। 

इससे पहले एलेन पुलिस विभाग ने ट्वीट कर कहा कि लॉ इन्फोर्समेंट घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामले की जांच जारी है। आगे की जानकारी मिलने तक कृप्या इस इलाके में जाने से बचें। वहीं शेरिफ कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मॉल में कुछ पीड़ित हैं। हालांकि, उनकी स्थिति की जानकारी नहीं हैं।

गोलीबारी के बाद अमेरिकी सांसद कीथ सेल्फ ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल पर स्थिति को काबू कर लिया है। इस बीच हमलावर को मार गिराया है और कई लोग हताहत हुए है। कीथ सेल्फ ने ट्वीट कर कहा कि "आज एलेन प्रीमियम आउटलेट्स में हुई गोलीबारी की दुखद खबर से हम परेशान हो गए हैं। हमारी प्रार्थना पीड़ितों और उनके परिवारों प्रति संवेदना है। यह एक विकट परिस्थिति है, लेकिन घटनास्थल पर स्थिति नियंत्रण है।"

टेक्सास के क्लीवलैंड में गोलीबारी

इससे पहले बीते सप्ताह टेक्सास के क्लीवलैंड में एक गनमैन ने गुस्से में अपने पड़ोसियों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी थी। इस घटना में आठ साल के बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बताया गया था कि आरोपी अपने यार्ड में फायरिंग कर रहा था। किसी बात को लेकर गनमैन ने अपने पड़ोसियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जांच में पता चला कि गनमैन शराब के नशे में था।

calender
07 May 2023, 02:15 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag