King Charles III: किंग चार्ल्स का हुआ राज्याभिषेक, आर्कबिशप ने पहनाया 360 साल पुराना ताज

वेस्टमिंस्टर एब्बे में किंग चार्ल्स के भव्य राज्याभिषेक समारोह में ब्रिटेन के सम्राट को ताज पहनाया गया। कैंटरबरी के आर्कबिशप ने किंग चार्ल्स को 360 साल पुराना ताज पहनाया।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

हाइलाइट

  • ब्रिटेन में राजा की ताजपोशी की परंपरा एक हजार साल पुरानी है। किंग चार्ल्स की पत्नी कैमिला भी अब क्वीन बन गई।

वेस्टमिंस्टर एब्बे में किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी की गई। शनिवार को भव्य राज्याभिषेक समारोह में कैंटरबरी के आर्कबिशप ने ब्रिटेन के राजा को 360 साल पुराना ताज पहनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग चार्ल्स ने ब्रिटेन की जनता पर न्याय और दया के साथ शासन करने व सभी धर्मों और विश्वासों के लोग को ऐसा वातावरण देने की शपथ ली, जहां वे स्वतंत्र रूप से रह सकें।

ब्रिटेन में लगभग 74 साल बाद किसी राजा की ताजपोशी की गई है। इससे पहले साल 1953 में ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। पिछले साल उनका निधन होने के बाद अब किंग चार्ल्स की ब्रिटेन का राजा घोषित किया गया था। इसके बाद आज औपचारिक रूप से किंग चार्ल्स की ताजपोशी की गई। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में एक हजार करोड़ रूपये खर्चा आएगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया भर से करीब 2000 मेहमानों ने  किंग चार्ल्स राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए हैं। इसमें वैश्विक नेता, शाही परिवार के सदस्य और विभिन्न क्षेत्रों के सेलिब्रिटी भी शामिल हुए है। वहीं भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी किंग चार्ल्स के भव्य राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी हुए शामिल

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ सुदीप धनखड़ भी किंग चार्ल्स के ताजपोशी समारोह शामिल होने के लिए वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंचे। जहां पर धनखड़ और उनकी पत्नी समारोह में हिस्सा लेने आए अन्य राष्ट्रों के प्रमुखों के साथ बैठेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को धनखड़ ने यहां पहुंचने के तुरंत बाद किंग चार्ल्स के स्वागत समारोह में उनसे बातचीत की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लंदन के मार्लबोरो हाउस में किंग चार्ल्स तृतीय द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं के साथ शामिल हुए।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag