दक्षिणी मैक्सिको में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह दुखद हादसा ताबास्को राज्य में हुआ.
स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. ताबास्को के कोमलकाल्को के मेयर ओविडियो पेराल्टा ने बताया कि हम जरूरतमंदों की मदद के लिए स्थानीय अधिकारियों को भेज रहे हैं और आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं.
बस में कुल 44 यात्री सवार थे. बस ऑपरेटर टूर्स अकोस्टा ने कहा कि हादसा उस समय हुआ जब बस गति सीमा के अंदर चल रही थी. कंपनी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिकारियों के साथ पूरी मदद कर रहे हैं ताकि हादसे के कारण का पता लगाया जा सके.
ताबास्को राज्य की सरकार ने कहा कि बचाव कार्य जारी है और मृतकों की पहचान की जा रही है. राज्य के सरकारी सचिव रामिरो लोपेज़ ने कहा कि अधिकारी जल्दी ही पीड़ितों की संख्या और पहचान के बारे में अधिक जानकारी देंगे. First Updated : Sunday, 09 February 2025