'मैंने सिगरेट छोड़ दी' G-7 समिट में मेलोनी ने बताया स्मॉकिंग छोड़ने का राज, जवाब सुनकर छूट गई नेताओं की हंसी, देखें Video

फ्रांस में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है. उन्होने बताया कि वे अब सिगरेट छोड़ दी हैं. उनका यह खुलासा सुन हर कोई तालियां बजाने लगा.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान वैश्विक नेताओं की कई दिलचस्प बातचीत चर्चा का विषय बन गई. जहां दुनिया के बड़े मुद्दों पर मंथन हो रहा था, वहीं नेताओं के बीच हुई कुछ अनौपचारिक बातें भी सुर्खियों में छा गई. इनमें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का सिगरेट छोड़ने से जुड़ा बयान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.

सिगरेट छोड़ने पर मिली बधाई

बैठक शुरू होने से पहले जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने मेलोनी से हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा कि क्या उन्होंने सुबह सिगरेट पी है. इसके जवाब में मेलोनी ने कहा कि उन्होंने 1 मई से सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया है. यह सुनते ही वहां मौजूद कई नेताओं ने उनकी सराहना की.

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मजाक करते हुए पूछा कि क्या उन्होंने निकोटिन पैच का इस्तेमाल किया है. उनके इस सवाल पर आसपास मौजूद सभी नेता हंस पड़े और माहौल हल्का हो गया.

फुटबॉल पर भी हुई खूब चर्चा

वैश्विक राजनीति के बीच फुटबॉल भी नेताओं की बातचीत का अहम हिस्सा रहा. कई नेताओं ने फीफा विश्व कप और यूरोपीय फुटबॉल क्लबों के प्रदर्शन पर चर्चा की. फ्रांस की टीम और पेरिस सेंट-जर्मेन की हालिया सफलता को लेकर भी बातचीत सुनाई दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने भी एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की.

ट्रंप और ग्रीनलैंड का जिक्र

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बातचीत के दौरान फिर ग्रीनलैंड का जिक्र किया. उनकी यह टिप्पणी सुनकर एक बार फिर उस मुद्दे पर चर्चा शुरू हो गई, जिसे लेकर वह पहले भी कई बार बयान दे चुके हैं.

मोदी और मेलोनी की मुलाकात की चर्चा 

सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात भी लोगों का ध्यान खींचने में सफल रही. बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया का जिक्र किया. मेलोनी ने मुस्कुराते हुए कहा कि वे इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं. इस टिप्पणी पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े. G-7 सम्मेलन में गंभीर कूटनीतिक चर्चाओं के साथ-साथ ऐसे हल्के-फुल्के पल भी देखने को मिले, जिन्होंने नेताओं के मानवीय और दोस्ताना पक्ष को सामने लाया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो