खत्म कुरआन के मौके पर मक्का की मस्जिद में इकट्ठा हुए 25 लाख लोग, देखिए हैरान कर देने वाली तस्वीरें

Saudi Arab EID: सऊदी अरब में 29वें रमजान की शब के मौके पर खत्म कुरान हुआ. इस दौरान लगभग 25 लाख लोगों ने शिरकत की. जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

calender

Masjid Al Haram: रमजान के पवित्र महीना खत्म होने को है. अरब देशों में आज यानी 8 मार्च को 29वां रोजा रखा गया है. आज इफ्तार के बाद ईद का चांद देखा जाएगा. हालांकि एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि ईद का चांद पूरे 30 रोजों के बाद दिखाई देगा. खैर यह तो समय आने पर पता चल जाएगा लेकिन इस खबर में हम आपको सऊदी अरब के मक्का में मौजूद मस्जिद अल हरम में तरावीह और खत्म करआन के समय की कुछ झलक दिखाने जा रहे हैं. दावा किया जा रहा है इस मस्जिद में खत्म कुरआन के मौके पर 25 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे. 

मस्जिद अल हरम

रविवार को मस्जिद अल-हरम में रमज़ान की 29वीं रात को 25 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया. सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक मस्जिद अल-हरम में सुबह से ही बड़ी तादाद में लोग पहुंचने लगे थे. मस्जिद के आंतरिक और बाहरी क्षेत्र के अलावा छत और आसपास की सड़कें नमाज़ियों से भरी हुई थीं.

मस्जिद अल हरम

इसके अलावा 29वीं रात को मदीना की मस्जिद-ए-नबवी में भी लाखों लोगों ने तरावीह और दुआ में शिरकत की.मस्जिद नबवी के इमाम शेख सलाह-अल-बदीर ने तरावीह की नमाज पढ़ाई और सभी के लिए दुआ भी मांगी.

मस्जिद-ए-नबवी

क्या होता तरावीह और खत्म कुरान?
तरवीर एक तरह की नमाज़ होती है. जो रमजान का चांद नजर आने के बाद ईशा (रात वाली नमाज) की नमाज़ के बाद पढ़ी जाती है. इस दौरान नमाज़ पढ़ाने वाला इमाम को कुरआन पढ़ना होता है और पीछे खड़े लोगों को उसे सुनना होता है. रमजान खत्म होने वाले दिन या फिर कुछ दिन पहले ही तरावीह की नमाज़ के दौरान मुकम्मल कुरान पढ़ लिया जाता है. जिसे खत्म कुरआन करा जाता है.

First Updated : Monday, 08 April 2024
Topics :