Operation Kaveri: अब तक 3800 भारतीयों को सुरक्षित निकाला, वायुसेना ने तेज किया अभियान

ऑपरेशन कावेरी के तहत हिंसाग्रस्त सूडान से अब तक 3800 से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया है। सूडान से 192 भारतीय गुरूवार को गुजरात पहुंचे है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हाइलाइट

  • भारतीय वायुसेना का विमान सूडान में फंसे हुए 47 फंसे भारतीयों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया है।

भारत सरकार ने युद्धग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया हुआ है। इसके तहत अब तक 3800 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। वहीं भारतीय वायुसेना ने सूडान की राजधानी खार्तूम में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन तेज कर दिए हैं। भारतीय वायु सेना का C-130J विमान फंसे हुए 47 भारतीयों को लेकर जेद्दा से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि सूडान से 47 लोगों को लेकर IAF का C-130J विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से अब तक करीब 3800 लोगों को बचाया गया है। इससे पहले गुरुवार भारतीय वायुसेना के C17 विमान से सूडान में फंसे 192 भारतीयों को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचाया गया है।

जेद्दा से 16 भारतीय का जत्था लखनऊ के लिए रवाना 

सूडान स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक, ऑपरेशन कावेरी के तहत युद्धग्रस्त सूडान से नौवें दिन (गुरूवार) को 3,584 भारतीयों को निकाला गया है। ऑपरेशन कावेरी में भारतीय नौसेना के पांच जहाजों और एयरफोर्स के 16 विमानों को लगाया गया है। गुरूवार को अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि सऊदी अरब के जेद्दा से 16 भारतीयों का एक जत्था लखनऊ के लिए रवाना हुआ है। इससे पहले एक अन्य विमान 14 भारतीयों को जेद्दा से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। 

मिस्त्र की सीमा में घुसे 40,000 सूडानी नागरिक

इस बीच मिस्त्र ने दावा किया है कि उसकी सीमा में 40,000 सूडानी नागरिक घुस गए है। जबकि अन्य नागरिक चाड, दक्षिण सूडान और इथियोपिया चले गए है। जानकारों के मुताबिक, सूडान में बिजली, पानी, ईंधन और खाने की सामग्री समेत कई वस्तुओं की कमी पैदा हो गई। वहीं अस्पतालों के हालात भी काफी खराब है। ऐसे में सूडान के नागरिकों के पास देश से पयालन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। 

सूडान में फायरिंग जारी

सूडान में जारी युद्धविराम की सीमा को 11 मई तक बढ़ा दिया गया है। बावजूद इसके कई हिस्सों में गोलीबारी होने की खबरें आ रही है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जारी संघर्ष में अब तक 528 नागरिकों की मौत हो चुकी है। जबकि 4,599 लोग घायल हो गए हैं। जानकारों का मानना है कि मरने वालों का आंकड़ा इससे अधिक हो सकता है।

calender
05 May 2023, 04:07 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो