बाल-बाल बचे पाकिस्तानी विदेश मंत्री! मंत्रालय में स्वागत करते हुए इशाक डार धड़ाम से गिरे, देखें फुल वीडियो

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा गया कि वे विदेश मंत्रालय में एक विदेशी मेहमान का स्वागत करते समय अचानक लड़खड़ा कर गिर गए.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार अपने ही विदेश मंत्रालय में एक विदेशी मेहमान का स्वागत करते समय अचानक लड़खड़ा कर गिर गए. यह घटना मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलाती के स्वागत के दौरान हुई. वीडियो में साफ दिख रहा है कि इशाक डार मेहमान का अभिवादन करने के लिए आगे बढ़ते समय अचानक संतुलन खो बैठे और गिर पड़े. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत उन्हें संभाला और उठाया. यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इशाक डार सुरक्षित, कोई चोट नहीं

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने बताया कि इस घटना में इशाक डार को कोई चोट नहीं आई है. वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और अपनी निर्धारित बैठके जारी रखे हुए हैं. यह घटना पाकिस्तान द्वारा आयोजित चार-पक्षीय विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई. बैठक में मिस्र, तुर्की और सऊदी अरब के विदेश मंत्री शामिल थे. 

पाकिस्तान बन रहा है राजनयिक सेतु

पाकिस्तान इन दिनों अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए अप्रत्यक्ष वार्ता (बैकचैनल डिप्लोमेसी) में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. देश खुद को क्षेत्रीय संघर्ष में एक महत्वपूर्ण कूटनयिक पुल के रूप में पेश कर रहा है.

ईरान के साथ बड़ी डील का दावा

इससे पहले इशाक डार ने एक बड़ी खुशखबरी साझा की थी. उन्होंने बताया कि ईरान सरकार ने पाकिस्तानी झंडे वाले 20 और जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है. डार ने कहा, “प्रतिदिन दो पाकिस्तानी जहाज इस जलडमरूमध्य को पार करेंगे.” 

उन्होंने इसे शांति और क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया. डार ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अन्य अधिकारियों को टैग करते हुए कहा कि संवाद और कूटनीति ही आगे बढ़ने का सही रास्ता है.

सोशल मीडिया पर चर्चा

इशाक डार के गिरने वाला वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी चर्चा में है. कई लोग इस घटना पर मजाक भी उड़ा रहे हैं, जबकि कुछ इसे सामान्य मान रहे हैं. फिलहाल इशाक डार अपनी राजनयिक गतिविधियां जारी रखे हुए हैं और कोई स्वास्थ्य संबंधी चिंता नहीं जताई गई है.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो