पाकिस्तान और चीन को अक्सर ‘आयरन ब्रदर्स’ कहा जाता है, लेकिन हाल के घटनाक्रमों ने इन रिश्तों में खटास के संकेत दे दिए हैं. पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार तीन दिन के दौरे पर चीन पहुंचे, लेकिन उनके स्वागत में चीन की बेरुखी ने सभी को चौंका दिया. अब इसे पाकिस्तान की डगमगाती विदेश नीति और वैश्विक मंच पर घटती साख से जोड़कर देखा जा रहा है.