'कार डिप्लोमेसी' से लेकर कोलोसियम यात्रा तक, प्रधानमंत्री मोदी ने PM मेलोनी के साथ अनोखी तस्वीरें की शेयर
प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की पीएम के साथ कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें दोनों कार में घुमते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें मेलोनी पीएम मोदी का स्वागत करते दिखाई दे रही हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में रोम पहुंचे. उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है. इन तस्वीरों में दोनों नेताओं की गर्मजोशी साफ दिख रही है.
मेलोनी का गर्मजोशी भरा स्वागत
रोम पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी को मेलोनी का खास स्वागत मिला. मेलोनी ने X पर एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, “Welcome to Rome, my friend!” उन्होंने भारत और इटली के झंडे वाले इमोजी भी जोड़े. दोनों नेताओं ने रोम के प्रसिद्ध कोलोसियम का रात में दौरा किया, जहां जगमगाती रोशनी में उनकी तस्वीर बेहद आकर्षक रही.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi meets Prime Minister of Italy, Giorgia Meloni in Rome, Italy.
(Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/ZbtaPgYNaK— ANI (@ANI) May 20, 2026
कार डिप्लोमेसी और कोलोसियम भ्रमण
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों प्रधानमंत्री एक कार में साथ यात्रा करते दिख रहे हैं. इसे ‘कार डिप्लोमेसी’ का नाम दिया जा रहा है. पीएम मोदी ने लिखा कि रोम पहुंचते ही मेलोनी से रात्रिभोज पर मुलाकात हुई. इसके बाद उन्होंने कोलोसियम घूमा.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमने कई मुद्दों पर विचार साझा किए. आज होने वाली औपचारिक वार्ता के लिए मैं उत्सुक हूं, जिसमें हम भारत-इटली मित्रता को और मजबूत करने के तरीके तलाशेंगे.”
Upon landing in Rome, had the opportunity to meet Prime Minister Meloni over dinner followed by a visit to the iconic Colosseum. We exchanged perspectives on a wide range of subjects. Looking forward to our talks today, where we will continue the conversation on how to boost the… pic.twitter.com/df0bDYKCdU
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2026
IMEC और भविष्य की साझेदारी पर फोकस
इस यात्रा में दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर जोर रहेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने खासतौर पर भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) पर सहयोग बढ़ाने की बात कही. दोनों नेता संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 की समीक्षा करेंगे. इस योजना के तहत व्यापार, निवेश, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा.
FAO मुख्यालय और द्विपक्षीय बैठकें
प्रधानमंत्री मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मट्टारेला से भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वे खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय जाएंगे, जहां वे वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर भारत की प्रतिबद्धता दोहराएंगे.
यह पीएम मोदी की इटली की पहली द्विपक्षीय यात्रा है. इससे पहले वे G7 और G20 शिखर सम्मेलनों के लिए यहां आए थे. दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को देखते हुए यह यात्रा भारत-इटली साझेदारी को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है.


