रूस तालिबान सरकार को मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है. राष्ट्रपति पुतिन के आदेश से तालिबान को प्रतिबंधित संगठनों की सूची से बाहर कर दिया गया है. इस कदम को अफगानिस्तान में स्थिरता और रूस-तालिबान संबंधों को औपचारिक रूप देने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है. रूस के इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तालिबान को लेकर नई बहस छिड़ सकती है.