24 घंटे में हो सकती है अमेरिका-ईरान डील, शहबाज शरीफ का बड़ा दावा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता अगले 24 घंटों में अंतिम रूप ले सकता है, क्योंकि अधिकांश शर्तों पर सहमति बन चुकी है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीतिक वार्ताओं को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की प्रक्रिया निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है और अगले 24 घंटे के भीतर किसी महत्वपूर्ण घोषणा की संभावना है. उनके मुताबिक, समझौते की प्रमुख शर्तों पर दोनों पक्षों के बीच व्यापक सहमति बन चुकी है.
शहबाज शरीफ ने साझा किया पोस्ट
शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस संभावित समझौते को क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया. अपनी पोस्ट में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ-साथ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची का भी उल्लेख किया.
We are closer to a peace deal than ever before. With finalisation likely expected in the next 24 hours, Pakistan is preparing for the electronic signing of the peace deal immediately after, followed by technical level talks next week.
We would like to thank United States of…— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) June 13, 2026
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत पहले की तुलना में कहीं अधिक सकारात्मक स्थिति में पहुंच चुकी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी 24 घंटों में समझौते को औपचारिक रूप दिया जा सकता है. इसके बाद पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इस समझौते पर हस्ताक्षर करने की तैयारी करेगा और अगले सप्ताह तकनीकी स्तर पर आगे की चर्चाएं आयोजित की जाएंगी.
Amid ongoing intense mediation efforts by Pakistan, we are fully aware of incessant misinformation campaign being waged by those who want to sabotage the peace deal. Setting aside the noise, we can confirm that a final, agreed upon text of the peace deal has been reached and…
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) June 12, 2026
शहबाज शरीफ ने दोनों देशों की ओर से वार्ता प्रक्रिया में दिखाई गई प्रतिबद्धता की सराहना की. उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान ने संवाद के माध्यम से समाधान तलाशने का प्रयास किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए उत्साहजनक संकेत है. उन्होंने क्षेत्रीय देशों द्वारा दिए गए सहयोग और समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया. उनका मानना है कि यह समझौता भविष्य में स्थायी शांति और सहयोग की मजबूत नींव साबित हो सकता है.
शहबाज शरीफ ने क्या संकेत दिए थे?
इससे एक दिन पहले भी शहबाज शरीफ ने संकेत दिया था कि शांति समझौते का अंतिम मसौदा लगभग तैयार हो चुका है. उन्होंने कहा था कि कुछ तत्व इस प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए भ्रामक सूचनाएं फैला रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान मध्यस्थता के अपने प्रयास लगातार जारी रखे हुए है. उनके अनुसार, दोनों पक्षों की सहमति से तैयार मसौदा अब अंतिम चरण में है और अगले कदमों को लेकर समन्वय जारी है.
वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी वार्ताओं में हुई प्रगति की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि इस तरह की सहमति पहले कभी देखने को नहीं मिली. हालांकि, उन्होंने मीडिया और अन्य पक्षों से अपील की कि आधिकारिक घोषणा से पहले किसी तरह की अटकलों से बचा जाए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उचित समय आने पर सभी जानकारियां सार्वजनिक की जाएंगी.


