पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे कई इलाकों में हलचल मचा दी. सुबह के वक्त आए इस भूकंप ने लोगों को घबरा दिया, लेकिन राहत की बात यह है कि भूकंप काफी गहराई पर था, जिससे बड़ा असर नहीं हुआ.
भूकंप की तीव्रता और केंद्र नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई. इसका केंद्र जमीन से 92 किलोमीटर की गहराई पर था. इतनी अधिक गहराई के कारण सतह पर कंपन कम महसूस हुए.
भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार गहराई ज्यादा होने पर ऊर्जा सतह तक कम पहुंचती है. इसी वजह से इस बार भूकंप का असर सीमित रहा. अभी तक किसी इलाके से जान-माल के नुकसान या इमारतों को भारी क्षति की कोई पुष्टि नहीं हुई है. स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है.
पाकिस्तान अरब सागर, भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा के पास स्थित है. इन प्लेटों के आपस में टकराने से यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं. पिछले कुछ सालों में भी इस क्षेत्र में कई बार मध्यम तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए हैं.
दक्षिणी प्रशांत महासागर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि भूकंप की तीव्रता 6.1 रही. भूकंप द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह घटना रात 8:57:59 बजे आई है.
भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा तेज हो गई. विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप आने पर शांत रहें, भारी सामान से दूर रहें और खुली जगह पर जाएं. First Updated : Thursday, 26 March 2026