CBSE कक्षा 12वीं के री-इवैल्यूएशन के बाद कहां पर जारी होगा रिजल्ट, जानें सभी डिटेल्स

री-इवैल्यूएशन रिजल्ट का इंतजार कर रहे CBSE कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आई है. जहां बोर्ड ने बताया है कि री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कहां पर रिजल्ट जारी जाएगा.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: CBSE कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने अपने अंकों की दोबारा जांच और सत्यापन के लिए आवेदन किया है. ऐसे में लाखों छात्रों की निगाहें अब संशोधित परिणामों पर टिकी हुई हैं. वहीं री-इवैल्यूएशन रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आई है. 

वेरिफिकेशन प्रक्रिया हुई पूरी 

बोर्ड द्वारा री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. बता दें, आवेदन प्रक्रिया के दूसरे चरण में छात्रों को 2 जून से 7 जून तक छात्रों को अपने अंकों की पुनः जांच के लिए आवेदन करने का अवसर दिया गया था. इस दौरान 1.6 लाख से अधिक छात्रों ने लगभग 3.8 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा के लिए अनुरोध भेजे, जो पिछले वर्षों की तुलना में यह आंकड़ा काफी अधिक माना जा रहा है. 

कैसे हुई जांच 

इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के माध्यम से की गई थी. हालांकि परिणाम जारी होने के बाद कई छात्रों ने अपेक्षा से कम अंक मिलने की शिकायत की थी. कुछ छात्रों ने तकनीकी खामियों और उत्तर पुस्तिकाओं से जुड़ी समस्याओं का भी जिक्र किया। इसी वजह से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने री-इवैल्यूएशन का ऑप्शन चुना.

कहां देखे री-इवैल्यूएशन का परिणाम 

बता दें, री-इवैल्यूएशन का परिणाम जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अपडेटेड स्कोर देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। फिलहाल बोर्ड ने परिणाम जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है. 

लग सकता है कितना समय? 

हालांकि आवेदन की संख्या काफी ज्यादा होने के कारण परिणाम तैयार करने में अतिरिक्त समय लग सकता है. संभावना जताई जा रही है कि संशोधित परिणाम जून के अंतिम सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं. इस दौरान छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा करने के बजाय केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी अपडेट्स पर नजर रखें.

इस बीच CBSE ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है. बोर्ड के अनुसार वर्ष 2027 से छात्रों को डिजिलॉकर पर मार्कशीट के साथ उनकी स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका की कॉपी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया छात्रों के लिए अधिक आसान हो जाएगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो