Trump Controversy: भारत को नर्क कहने पर घिरे ट्रंप, ईरान-डेमोक्रेट्स का पलटवार

Donald Trump के भारत को नर्क कहने वाले बयान पर अंतरराष्ट्रीय विवाद गहरा गया है. Iran ने तंज कसते हुए उन्हें भारत आकर देखने की सलाह दी, वहीं Democratic Party ने भी इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

calender

नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को लेकर दिए गए विवादित बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया विवाद खड़ा कर दिया है. ट्रंप के 'नर्क' वाले बयान पर अब Iran ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और उन्हें भारत आकर वास्तविकता देखने की सलाह दी है.

वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी इस बयान को लेकर ट्रंप पर निशाना साधा है और उनके बयान को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है. इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बहस तेज कर दी है.

ईरानी कॉन्सुलेट का तंज: 'कभी इंडिया आकर देखो'

मुंबई स्थित ईरानी कॉन्सुलेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 16 सेकंड का एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो में महाराष्ट्र के दो अलग-अलग रूप दिखाए गए एक तरफ मुंबई की गगनचुंबी इमारतें, हाईवे और शहरी चमक, तो दूसरी ओर पहाड़ों, झरनों और हरियाली से भरे प्राकृतिक दृश्य.

वीडियो के जरिए ट्रंप को ‘कल्चरल डिटॉक्स’ की सलाह दी गई. कॉन्सुलेट ने पोस्ट में लिखा, 'कभी इंडिया आकर देखो, फिर बोलना.'

डेमोक्रेटिक पार्टी का हमला

ट्रंप के बयान पर अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी भी खुलकर सामने आई है.पार्टी के प्रतिनिधियों ने ट्रंप पर 'नस्लवादी कचरा' फैलाने का आरोप लगाया.

एक प्रतिनिधि ने X पर लिखा, 'अमेरिकी संघर्ष कर रहे हैं और वो सोशल मीडिया पर नस्लवादी बातें फैलाने में व्यस्त हैं. वो राष्ट्रपति पद को एक रियलिटी टीवी शो की तरह चला रहे हैं. ये एक नाजुक समय है और हमारे देश को बेहतर लीडरशिप की जरूरत है.'

ट्रंप ने क्या कहा था?

दरअसल, Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पत्र को री-पोस्ट किया था. इसमें अप्रवासियों पर टिप्पणी करते हुए लिखा गया था, 'यहां (अमेरिका में) पैदा होने वाला बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है. फिर वो चीन, भारत या धरती के किसी दूसरे नर्क से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं.'

मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच बढ़ा विवाद

इस बयान के बीच मध्य-पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है. Iran, United States और Israel के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.इसी बीच भारत ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है, जो संभावित बड़े खतरे की ओर इशारा करता है. First Updated : Friday, 24 April 2026