रूसी महिलाओं के साथ 2 अफेयर थे, लेकिन...एपस्टीन फाइल्स पर बोले बिल गेट्स, सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने कबूल किया है कि एपस्टीन फाइल्स में बताए गए रूसी महिलाओं के साथ उनके दो अफेयर थे. हालांकि, उन्होंने बिल गेट्स फाउंडेशन के कर्मचारियों से इसके लिए सार्वजनकि रूप से माफी भी मांगी है.

नई दिल्ली : एपस्टीन फाइल के सामने आने से पूरी दुनिया में खलबली मच गई है. इस फाइल में कई दिग्गज हस्तियों के नाम सामने आए है. इसमें से एक नाम दुनिया के बड़े और मशहूर उद्योगपति बिल गेट्स का भी है. हाल ही में उन्होंने कबूल किया है कि एपस्टीन फाइल्स में बताए गए रूसी महिलाओं के साथ उनके दो अफेयर थे. हालांकि, उन्होंने बिल गेट्स फाउंडेशन के कर्मचारियों से इसके लिए सार्वजनकि रूप से माफी भी मांगी है.
गेट्स ने कबूल किया अपना गुनाह
आपको बता दें कि बिल गेट्स ने एपस्टीन फाइल्स में सामने आए नए दस्तावेजों के बाद यह कबूल किया है कि उनके दो रूसी महिलाओं के साथ संबंध थे, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उन रिश्तों का एपस्टीन के पीड़ितों के साथ कोई लेना-देना नहीं था. गेट्स ने सार्वजनिक रूप से कर्मचारियों से माफी मांगते हुए कहा कि उनसे बड़ी गलती हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक मीटिंग के दौरान उन्होंने अपने पुराने संबंधो को लेकर सवालों का जवाब देते हुए स्वीकार किया कि जेफ्री एपस्टीन के साथ समय बिताना और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को उससे मिलवाना एक बड़ी गलती थी.
रूसी महिलाओं से दो अफेयर थे
दरअसल, सवालों का जवाब देते हुए माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर गेट्स ने कहा कि मेरे एक फैसले के कारण संगठन को काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है. टाउन हॉल में मीटिंग के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि एपस्टीन फाइल्स में बताए गए रूसी महिलाओं के साथ उनके दो अफेयर थे, लेकिन उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि उन रिश्तों का एपस्टीन के पीड़ितों के साथ कोई लेना-देना नहीं था.
मैंने कुछ गैरकानूनी काम नहीं किया
यह मामला तब एक बार फिर से उभरा जब अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़े दस्तावेज और तस्वीरें सार्वजनिक की गईं, जिसमें गेट्स और एपस्टीन की कई मुलाकातों का जिक्र है. शेयर किए गए कुछ तस्वीरों में गेट्स उन महिलाओं के साथ देखें गए, जिसकी पहचान गोपनीय रखी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, मीटिंग में गेट्स ने यह भी स्वीकार किया कि उनकी दो रूसी महिलाओं के साथ संबंध थे, जिसका जिक्र इस फाइल में किया गया है. हालांकि, उन्होंने कर्मचारियों से कहा, 'मैंने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया और न ही ऐसा कुछ देखा.'
AI समिट के दौरान रद्द की भागीदारी
गौरतलब है कि, इस पूरे विवाद का असर बिल गेट्स के हालिया कार्यक्रमों के दौरान भी देखा गया जब भारत में आयोजित AI समिट 2026 के दौरान उन्होंने अपनी भागीदारी रद्द कर दी. बता दें कि गेट्स फाउंडेशन ने यह पहले भी स्पष्ट कर दिया है कि उसका एपस्टीन फाइल्स से कोई लेना-देना नहीं रहा है और न ही संगठन में उनकी कोई भूमिका रही है.


