Ukraine: नोवा काखोवका बांध टूटने से आई बाढ़ में 16 की मौत, 31 लापता

Ukraine News: यूक्रेन में नोवा कखोवका में बांध टूटने से आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई हैं, जिसमें 31 लोग लापता बताए जा रहे है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Ukraine News: यूक्रेन में नोवा कखोवका में बांध टूटने से आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 31 लोग लापता बताए जा रहे हैं। यूक्रेन के आंतरिक मामलों में मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि दक्षिणी यूक्रेन में बांध टूटने से कई गांव बर्बाद हो गए। वहीं खेतो में बाढ़ आ गई है। कहा गया है कि बाढ़ के कारण हजारों लोग बिजली और साफ पानी की आपूर्ति से वंचित हैं।

यूक्रेन में लगभग 14 लाख लोग खाकोवा बांध के टूटने से आई बाढ़ से प्रभावित हुए है। सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण खेरसान निप्रोपेत्रोस्क और मिकोलेव क्षेत्र के लोग अधिक प्रभावित हुए हैं। यूक्रेन सरकार ने बाढ़ प्रभावितों को 42 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद करने का फैसला किया है साथ ही जिन लोगों की संपत्ति को बाढ़ से हानि हुई है उन्हें भी अलर से आर्थिक सहायता दी जाएगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag