Uganda: युगांडा के स्कूल में ISIS से जुड़े लड़ाकों ने किया हमला, 38 छात्रों समेत 41 लोगों की मौत

Uganda ISIS Attack: अफ्रीकी देश युगांडा के एक ​स्कूल में ISIS से जुड़े बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की है। इस घटना में 25 छात्रों की मौत हो गई है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

Uganda ISIS Attack: अफ्रीकी देश युगांडा (Uganda) के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक स्कूल में ISIS से जुड़े लड़ाकों ने हमला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना 16 जून (शुक्रवार) देर रात की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में 38 छात्रों समेत 41 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है​ कि आठ लोगों की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीईआरसी) की सीमा के निकट पश्चिमी यूगांडा में स्थित म्पोंडवे के लुबिरिरा सेकेंडरी स्कूल का है। जहां हमलावरों ने स्कूली छात्रों समेत कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यूगांडा सरकार के सैनिकों ने हमलावरों को कांगो के क्षेत्र में ट्रैक किया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने भागने से पहले कई लोगों का अपहरण भी किया है। यूगांडा के नेता विनी कीजा ने इसे कार्यरतापूर्ण घटना बताया है। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag