खाना बनाने के आलावा भी आप वेजिटेबल ऑयल का कर सकते है इन कामों में इस्तेमाल

आमतौर पर वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल आप खाना बनाने में ही करते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है, इसका इस्तेमाल खाना बनाने के आलावा और भी कई कामों में किया जा सकता है। अगर आपको अभी तक यह मालूम नहीं था, की वेजिटेबल को और किन कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। तो आज उन्हीं तारीकोंं के बारे में बात करेँगे जो आपके काम आएगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आमतौर पर वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल आप खाना बनाने में ही करते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है, इसका इस्तेमाल खाना बनाने के आलावा और भी कई कामों में किया जा सकता है। अगर आपको अभी तक यह मालूम नहीं था, की वेजिटेबल को और किन कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। तो आज उन्हीं तारीकोंं के बारे में बात करेँगे जो आपके काम आएगा।

1. आसानी से खोलें जार का ढक्क्न

वैसे ज़्यादातर जार का ढक्क्न न खुलने पर हम तौलिये या कपडे का इस्तेमाल करते है। लेकिन अगर कई बार कोशिश करने के बाद भी आपसे जार का दक्क्न नहीं खुल पाता है। तो आप वेजिटेबल ऑयल का प्रयोग कर सकते है। इसको आप जार के बहरी रीम पर लगाए, और फिर उसको खोलें यह आसानी से ओपन हो जायेगा।

2 स्किन को करें मॉइस्चराइज

सर्दियों में अक्सर स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। आपके घर पर अगर मॉइस्चराइजर खत्म हो जाए तो। आप वेजिटेबल ऑयल को अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकतें हैं। यह आपकी रुखी त्वचा को मॉइस्चराइज रखता है। यह एक मॉइस्चराइजर का काम करता है, जो स्किन के लिए लाभकारी भी है।

3. फर्नीचर को करे पॉलिस

आप वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल फर्नीचर पर पॉलिस करने में कर सकते हैं। एक मुलायम कपड़े पर ऑयल को लगायें और हाथ से उसे फर्नीचर पर लगाएं। ऑयल को उस तरह से लगाएं जिस तरह से आप पोलिश करते है। इससे आपका फर्नीचर एकदम चमक जाएगा और नया जैसा हो जाएगा।

4. परमानेंट मार्कर से लिखा निशान मिटाए

अक्सर हम किसी चीज़ का नाम याद रखने क लिए उस के ऊपर उसका नाम लिख देते है। और कई बार बच्चे परमानेंट मार्कर से खेल-खेल में जगह- जगह निशान बना देते है। तो उसे मिटाने के लिए वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते है। ऑयल को कपडे पर लगाकर निशान पर रगड़ें उससे निशान हट जाएगा।

5. गठिया की समस्या में उपयोगी

जिस किसी को यह नहीं मालूम की गठिया क्या है, यह वह बीमारी है जिसमें रोगी के हाथ - पैरों में सूजन और दर्द होने लगता है। जिससे चलने- फिरने में परेशानी होती है। इसके लिए आप वेजिटेबल ऑयल से रोज़ाना मालिश कीजिये, आपको राहत मिलेगी।

6. मोटापे को करे कम

वेजिटेबल ऑयल में ओमेगा -6 पाया जाता है। जो सूजन और मोटापे को कम करने में सहायक होता है। आप इसको अपने सलाद में ऐड कर सकते है। इसके सेवन से आपको ज़रूर फायदा होगा।

ये भी पढ़ें......

अपनी पाचन शक्ति को दुरुस्त करने के लिए अपनी जीवनशैली में अपनाएं यह डाइट टिप्स

calender
11 December 2022, 12:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो