Breakfast time: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कब करना चाहिए सुबह का नाश्ता

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम के दौरान हम अपने शरीर पर ध्यान नहीं दें पाते हैं।आप ने कई लोगों को देखा होगा जो बिना नाश्ता करें ही घर से बाहर निकल जाते हैं। कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह के नाश्ते को दिन की शुरुआत माना जाता है।

calender

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम के दौरान हम अपने शरीर पर ध्यान नहीं दें पाते हैं।आप ने कई लोगों को देखा होगा जो बिना नाश्ता करें ही घर से बाहर निकल जाते हैं। कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह के नाश्ते को दिन की शुरुआत माना जाता है।

इसीलिए आप जब भी सुबह के समय किसी काम के दौरान जाते हैं,तो ऐसी स्थिति मे आपको ध्यान रखना चाहिए कि सुबह के समय कही जाने से पहले नाश्ता जरुर करना चाहिए। यदि आप ऐसे ही बिना नाश्ता किए हुए घर से चले जाते हैं, तो इससे आपकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है।

साथ ही शरीर में अनेक प्रकार की कमजोरियां भी आ जाती है। जिससे आप आसानी से बीमार पड़ सकते हैं। आप ने देखा होगा कि कई लोगों की आदत होती हैं कि उन्हें सुबह का नाश्ता करना अच्छा नहीं लगता है। जिन लोगों की इस तरह की आदत है। उन्हें जल्द से जल्द इस आदत को बदल देना चाहिए।शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह का नाश्ता करना बेहद जरुरी होता है।

किस समय करें नाश्ता?

सुबह का नाश्ता 7 बजे से लेकर 8 बजे तक के बीत में कर लेना चाहिए।कई हेल्थ एक्सपर्ट ने नाश्ता करने का यही सही समय बताया है।इस समय नाश्ता करने से शरीर के बीपी और शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

समय पर नाश्ता करने से हमारे शरीर को अनेक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।नाश्ता करने से शरीर में मेटाबोलिज्म तेजी के साथ बढ़ने लगता है।जो व्यक्ति रोजाना समय पर नाश्ते करते हैं ऐसे व्यक्तियों का शरीर पूरे दिन एनर्जी से भरा रहता है।

यदि आप किसी कार्य को लेकर समय से नाश्ता नहीं कर पा रहे हैं, तो सुबह 10 बजे तक नाश्ता आपका आवश्य हो जाना चाहिए। कुछ लोगों की आदत ऐसी होती है कि वह न तो नाश्ता करके जाते हैं और न ही रास्ते पर किसी जगह करते हैं ऐसे लोग पूरे दिन तक भी भूखे रह सकते हैं।

First Updated : Thursday, 30 March 2023