खाली पेट करें हल्दी और नीम का सेवन, दोगुनी होगी शरीर की ऊर्जा

सदियों से हल्दी और नीम (Haldi and Neem) को स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता रहा है। योग में इसे जीवनदायनी का नाम दिया गया है। ईशा फाउंडेशन (Isha foundation) के संस्थापक सदगुरु (Sadhguru) का कहना है कि दोनों का एक साथ सेवन करने से शरीर में ऊर्जा का विकास होता है। ये आपके सिस्टम पर प्रभाव डालता है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

सदियों से हल्दी और नीम (Haldi and Neem) को स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता रहा है। योग में इसे जीवनदायनी का नाम दिया गया है। ईशा फाउंडेशन (Isha foundation) के संस्थापक सदगुरु (Sadhguru) का कहना है कि दोनों का एक साथ सेवन करने से शरीर में ऊर्जा का विकास होता है। ये आपके सिस्टम पर प्रभाव डालता है। उनका कहना है कि नीम भारतीय उपमहाद्वीप का पेड़ है, इसकी प​त्तियों में कई जटिल रासायनिक शामिल हैं। उनका कहना है कि आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली में नीम के गुणों को अनदेखा किया गया है। नीम को अगर हल्दी के साथ लिया जाए तो शरीर में हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। इससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है, इसके साथ मलाशय से छुटकारा मिलता है।

नीम और हल्दी से आपकी ऊर्जा समान रूप से बटती है।

दोनों का सेवन किया जाए तो शरीर के हानिकारक कीटाणु नष्ट होंगे।

ओजस आपके शरीर की ऊर्जा पर निर्भर करता है।

सदगुरु का कहना है कि हर दिन खाली पेट नीम और हल्दी खाकर हल्का गुनगुना पानी पीने से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। नीम और हल्दी से आपकी ऊर्जा समान रूप से बटती है। और आप इस ऊर्जा को समान रूप से अपने शरीर के विभिन्न भागों में उपयोग कर सकते हैं। खाली पेट हल्दी और नीम खाने से शरीर अलग तरह से रिस्पांस करता है। इससे शरीर में ओजस का विकास होता है, ओजस उस ऊर्जा को कहते हैं जो शरीर में खास तरह की ताकत का संचार करता है।

ओजस क्या होता है?

ओजस आपके शरीर की ऊर्जा पर निर्भर करता है। ओजस शरीर की ताकत की ओर इशारा करता है। सदगुरु का कहना है कि हम जो खाते हैं, उसके एक हिस्से से ओजस तैयार होता है। एक साधक बड़े पैमाने पर ओजस को तैयार करता है। भोजन की पाचन क्रिया सही ढंग से होने से इसका विकास होता ​है। अधिकतर लोगों की अनियमित दिनचर्या और भोजन का सही तरह से सेवन न करने से ओजस में गिरावट आती है और शरीर कई बीमारियों का शिकार होता है।

कैसे करें नीम और हल्दी का सेवन?

सदगुरु बताते हैं ​कि नीम और हल्दी का पेस्ट बनाने के लिए दोनों को बराबर मात्रा में लें। नीम की प​त्तियों को हल्दी के साथ मिलाकर थोड़े पानी के साथ पेस्ट में बना लें। इस पेस्ट को छोटे-छोटे हिस्से में बांटकर गोलियां तैयार कर लें। सुबह उठकर इसका सेवन गुनगुने पानी से करें तो आपकी पाचन क्रिया और ऊर्जा पर अच्छा असर पड़ेगा।

calender
20 August 2022, 07:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो