Health Tips: इन दो बीमारियों को करें छूमंतर, अपनाएं नीम के पत्तों का उपाय

आप ने देखा होगा कि जब गर्मियां शुरु होती है,तो अधिकतर लोगों को पेट से संबंधित बीमारियां अधिक देखने को मिलती है। इतना ही नहीं लोगों को त्वचा से संबंधित बीमारियां भी बड़ी ही आसानी के साथ बढ़ जाती हैं। अब गर्मी ने दस्तक दे दी है तो स्वाभाविक है कि इनके मरीज भी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। आज हम आपको ऐसी चीज बतायेंगे जिसके इस्तेमाल से आप अपने परिवार को ठीक कर सकते हैं।

calender

सबसे पहले तो आपको ये जानना जरूरी होगा कि ये बीमारियां आपको तभी लगती है जब आप लोग अपने खान-पान में ध्यान नहीं देते हैं।शरीर पर ध्यान न देने से खून में गंदगी होने के कारण त्वचा से संबंधित बीमारियां भी होना शुरु हो जाती हैं।

खानपान खराब होने के कारण ही पेट में अनेक प्रकार की बीमारियों होने लगती हैं। जिसके चलते आप आने वाले समय में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।जरा सी भी लापरवाही शरीर को गंभीर रुप से नुकसान पहुंचा सकती है।

यदि आप ऐसी किसी समस्या से परेशान है, तो जल्द से जल्द आयुर्वेदिक डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए। अधिकतर आप ने देखा होगा कि जब किसी व्यक्ति को बीमारियां होती है, तो उस मरीज को सबसे पहले डॉक्टर के पास ले जाया जाता है। आज हम आपको नीम के पत्तों के कुछ फायदे बतायेंगे।

पित्त की समस्या

जिन लोगों को पित्त से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होती है उनके अंदर ये बीमारियां ज्यादा देखने को मिलती है। यदि आप नीम के ताजे फूल और ताजी पत्तियों का इस्तेमाल करके जल्द से जल्द इस समस्या का इलाज कर सकते हैं।इससे न केवल उस व्यक्ति की बीमारियां खत्म होगी बल्कि आपके धन की भी वचत होगी। नीम के पत्तों में मौजूद सभी प्रकार के गुण हमारे शरीर की समस्या को कम करने में काफी मदद करते हैं।

खुजली की समस्या

गर्मियां शुरु होते ही कई लोगों के शरीर या त्वचा पर खुजली होने लगती है।यह खुजली काफी तेज होती हैं जिसके कारण व्यक्ति खुजाते-खुजाते परेशान होने लगते हैं।इससे बचने के लिए आपको नीम के फूलों का प्रयोग करना चाहिए। ऐसी समस्याओं से लड़ने के लिए नीम काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि नीम में एंटीसेप्टिक, एंटीमाइक्रोबियल, हीलिंग, कूलिंग के गुण होते हैं जो खुजली को कम करने में मददगार हैं।

First Updated : Thursday, 23 March 2023