अगर कोई एक मिठाई है जिससे हम भारतीय पूरी तरह से प्रभावित हैंतो वो है लड्डू। ‘लड्डू’का अर्थ है एक छोटी-सी गेंद। वे आम तौर पर बेसन, घी, चीनी या गुड़ के मिश्रण से बनाए जाते हैं। कोई भी त्योहार हो या कोई खास अवसर, लड्डू आमतौर पर मेन्यू में होते हैं।
बात करें लड्डू की तो बेसन के लड्डू, मोतीचूर के लड्डू से लेकर नारियल के लड्डू, सोंठ के लड्डू और बहुत कुछ हैं! इस पारंपरिक भारतीय मिठाई के लिए हमारे प्यार को ध्यान में रखते हुएहम आपके लिए एक खास सर्दी में पंजीरी लड्डू लेकर आए हैं जिसे सर्दी में आनंद के साथ खा सकते हैं।
दरअसल पंजीरी एक भारतीय मिठाई है जिसे चीनी और घी में तले हुए गेहूं के आटे से बनाया जाता है। ये सूखे मेवों और गोंद से भरपूर है। ये पारंपरिक मिठाई सर्दियों के मौसम में बेहद पसंद की जाती है। माना जाता है कि ये शरीर में गर्मी उत्पन्न करता है।
पंजीरी लड्डू बनाने के लिए सामग्री
• घी
• मेवे (मखाना, काजू, बादाम, सूखा नारियल)
• चीनी
• सूजी
पंजीरी लड्डू बनाने की विधि