World Environment Day 2022: पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया गया

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत करना है।

calender

World Environment Day 2022:  धरती हमारी मां है, धरती हमारी जननी है और प्रकृति हमारा जीवन है। प्रकृति के बिना इंसान का जीवन संभव नहीं है, लेकिन बावजूद इसके हम विकास और आधुनिकता की दौड़ में पर्यावरण को कफी ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं और प्रकृति से दूर जा रहे हैं।  

कई शहरों में आज पॉल्युशन लेवल इतना बढ़ गया है कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। इसलिए, हम सबको ध्यान देना होगा कि ज्यादा से ज्यादा  पेड़ लगाएं साथ ही गंदगी और प्रदूषण न फैलने दें। 

ऐसे में पर्यावरण को बचाने के लिए हर साल की तरह इस साल भी 5 जून को जागरुकता अभियान चलाया जाता है। इस दिन कई जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत करना है। दुनिया में लगातार प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है जिससे हमारे जीवन पर भी बुरा असर पड़ रहा है। 5 जून 1972 को संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस की नींव रखी। जिसके बाद से हर साल इस दिन विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

इस दिवस को पहली बार 5 जून 1972 को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में मनाया गया था जिसमें लोगों को पर्यावरण को बचाने के बारे में जागरूक किया गया था। इसमें कुल 119 देशों ने हिस्सा लिया था। First Updated : Saturday, 04 June 2022