Benefits Of muskmelon in Summar: गर्मियों में खूब खाएं खरबूजे, इसमें छुपे हैं सेहत के कई राज़

गर्मियों के मौसम दस्तक दे दी है, हर तरफ गर्मी का कहर बरस रहा है। ऐसे में लोग अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखें आइये जानते हैं।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • डॉक्टर्स की माने तो खरबूज में भरपूर मात्रा में शर्करा, कैल्शियम, मैगनीशियम, विटामिन - A, विटामिन - C, प्रोटीन, पोटेशियम, कार्बोहइड्रेट आदि की मात्रा काफी होती है।

खरबूज कहो या खरबूजा यह गर्मियों में सबसे अधिक पसंद किये जाने वाला फल है। इसमें तरबूज की तरह ही पानी की मात्रा काफी अधिक होती है। लोग इसको गर्मियों में बड़े ही चाव से खाते हैं। यह गर्मियों में शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा करता है। डॉक्टर्स की माने तो इसमें भरपूर मात्रा में शर्करा, कैल्शियम, मैगनीशियम, विटामिन - A, विटामिन - C, प्रोटीन, पोटेशियम, कार्बोहइड्रेट आदि की मात्रा काफी होती है। यह शरीर के कई पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। आप इसका कई प्रकार से सेवन कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके फायदे - 

मस्तिष्क तक ऑक्सीजन पहुंचाने का करता है काम 

खरबूजे में मौजूद पोटेशियम जैसे तत्व हमारे मस्तिष्क तक ऑक्सीजन सप्लाई को बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से दिमागी तनाव कम होता है और तो और इसमें सुपरऑक्ससाइड के गुण शरीर के रक्तचाप को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। जिससे दिल से जुड़े किसी भी प्रकार के रोग के खतरे को कम किया जा सकता है। 

विटामिन - A की कमी को करे पूरा 

इसके रोज़ाना सेवन से हमारे शरीर में विटामिन - A की कमी की पूर्ति होती है। बढ़ते प्रदूषण के चलते शरीर में विटामिन - A की कमी होने लगती है, जिसके कारण फेंफड़ों से सम्बंधित रोग होने का खतरा रहता है। यह उस कमी को पूरा करता है और ऐसे घातक रोगों से बचने में सहायता करता है। जो लोग धूम्रपान करते हैं उनके लिए खरबूजा लाभकारी है। 

कैंसर के खतरे को करे कम 

इसमें पाया जाने वाला बीटा - कैरोटिन और विटामिन - C शरीर के घातक कणों को शरीर से बाहर करने में मदद करता है। जो कण शरीर की कोशिकाओं के लिए हानिकारक हैं जिनसे कैंसर होने का खतरा बना रहता है उन्हें खरबूजा ठीक करने में मदद करता है। कैंसर के मरीज को डॉक्टर्स भी खरबूजा खाने की सलाह देते हैं। 

आँखों की रौशनी 

डॉक्टर्स की मानें तो यदि आपकी आँखों की रौशनी कमजोर है तो खरबूजे का सेवन अवश्य करें यह काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन - A पाया जाता है जो आँखों की रौशनी के लिए काफी फायदेमंद हैं। यदि रोज़ाना इसका सेवन करें तो मोतियाबिंद जैसी बीमारी का खतरा नहीं होता। 

वजन कम करने में करता है मदद 

खरबूजे में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है। जो वजन कम करने में मददगार भी है। खरबूजे के नियमित सेवन से आपका वजन कम होता है क्योंकि इसके सेवन से  भूख कम लगती है और पेट भी भरा - भरा रहता है। इसमें मौजूद फाइबर मेटपोलिजम बढ़ाता है जिससे वजन कम होता है। 

कब करें इसका सेवन ?

यदि आप इसके गुणों का फायदा उठाना चाहते हैं तो आप खरबूजे का सेवन सुबह के नाश्ते में या दोपहर के समय जरूर करें। यह काफी फायदेमंद साबित होगा। लेकिन इसका सेवन आप कभी भी खाली पेट या रात के समय पर न करें, इससे आपकी सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। फल का सेवन कभी भी रात के समय पर नहीं करना चाहिए इससे आपके शरीर को फायदे से ज़्यादा गलत प्रभाव पहुँचता है। 

कैसे करें सेवन?

आप इसको सीधा काटकर भी खा सकते हैं, याफिर आप इसका जूस भी बना सकते हैं। यही नहीं आप इसके साथ कुछ नया ट्राई कर सकते हैं जैसे - खरबूजा और अनानास जूस, खरबूजा ड्राई फ्रूट शेक, खरबूजा गाजर जूस, खरबूजा पपीता जूस आदि 

calender
18 April 2023, 03:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो