नई दिल्ली: पनीर का पराठा स्वाद में जितना कमाल होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी माना जाता है. खासकर उन लोगों के लिए जो वेजिटेरियन होकर भी अपने नाश्ते में प्रोटीन का बेहतर स्रोत ढूंढते हैं. लेकिन अक्सर लोग पनीर का पराठा इसलिए नहीं बनाते क्योंकि बेलते समय यह फट जाता है और सारी स्टफिंग बाहर आ जाती है.
हालांकि एक खास ट्रिक अपनाकर आप बिना फटे परफेक्ट पनीर पराठे तैयार कर सकती हैं. यह रेसिपी न सिर्फ आसान है, बल्कि शुरुआती कुक्स भी इसे बड़ी आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे बनेगा यह हेल्दी और टेस्टी पनीर पराठा.
100 ग्राम पनीर
हरी मिर्च
बारीक कटा प्याज
बारीक कटी हरी धनिया
जीरा
नमक स्वादानुसार
अजवाइन
लाल मिर्च पाउडर
पानी
घी या तेल
गेहूं का आटा
सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसमें जीरा, अजवाइन, बारीक कटी हरी मिर्च, हरी धनिया और प्याज डालें.
अब इस मिश्रण में सीधा गेहूं का आटा मिलाएं। ध्यान रखें कि आटे और पनीर की मात्रा बैलेंस में हो, ताकि किसी एक का स्वाद ज़्यादा न लगे. नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और पानी डालकर चीले जैसी पतली बैटर-कंसिस्टेंसी बना लें.
तवे को गर्म करें और बैटर को गोल आकार में फैलाएं. साइड से थोड़ा तेल डालें और इसे ढंककर 2 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. जैसे ही यह तवे से खुद अलग होने लगे, इसे पलटकर अच्छी तरह दबाते हुए सेकें ताकि अंदर तक सही तरीके से पक जाए.
कुछ ही मिनटों में आपका गर्मागर्म पनीर पराठा तैयार है. वह भी बिना फटे, इसे नाश्ते में सर्व करें और हेल्दी ब्रेकफास्ट का मजा उठाएं. First Updated : Saturday, 22 November 2025