Health tips: बरसात के मौसम में भूलकर भी न करें इन 3 चीजों का सेवन, हो सकता है आपके शरीर में नुकसान

Health tips: मानसून के दस्तक देते ही लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल जाती हैस लेकिन यह मौसम सुहावने मौसम के साथ कई तरहकी बीमारियों को भी अपने साथ लेकर आता है। लोग बदलते मौसम के चलते कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • यदि बारिश के मौसम में खाने पीने की चीजों पर ध्यान न दिया जाए तो आपके शरीर में कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

Health tips: जब अधिक गर्मी होने लगती है, तो सभी लोगों को मानसून का इंतजार रहता है ऐसे में बारिश लगातार होने से मौसम में बदलाव देखा जाता है। साथ ही बारिश का मौसम अपने साथ अनेक प्रकार की बीमारियों को लेकर आता है जिससे लोग पीड़ित हो जाते हैं।

वहीं अधिकतर लोगों को पता नहीं होता है कि बारिश के मौसम में किस तरह की चीजों का सेवन करना चाहिए । बारिश के मौसम में सेवन किए गए खाद्य पदार्थ शरीर के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं ऐसे में आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले सोच-विचार कर लेना चाहिए।

इसके साथ ही यदि बारिश के मौसम में खाने पीने की चीजों पर ध्यान न दिया जाए तो आपके शरीर में कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ सब्जियां ऐसी भी होती है जिनका सेवन करके हमारी सेहत खराब हो सकती है। आइए जानते हैं कि बारिश के मौसम में किस तरह की चीजों के सेवन से बचना चाहिए?

हरी सब्जियां

बरसात के मौसम में पालक, मैथी, बथुआ, बैंगन, गोभी, पत्ता गोभी, जैसी सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए। इसके पीछे छिपे पत्तेदार सब्जियों के बीच कीड़े-मकोड़े तेजी से पनपने लगते हैं। इनका सेवन करने से पेट में कई तरह की समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

सलाद से बनाएं दूरी

आपको जानकर हैरानी होगी कि सेहत के लिए फायदेमंद कहे जाने वाले सलाद को भी इस मौसम में क्यों नहीं खाना चाहिए। बारिश के मौसम में केवल सलाद ही नहीं बल्कि कोई भी कच्ची चीज खाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही काफी समय पहले के कटे हुए फलों के सेवन से बचना चाहिए।

नॉनवेज के सेवन से रहें दूर

बारिश के मौसम में अधिकतर लोगों की आदत होती है कि उन्हें बारिश के मौसम में ही नॉनवेज खाना होता है। बारिश के मौसम में हमारे शरीर की पाचन क्रिया काफी कमजोर हो जाती है जिससे भोजन को को पचाने में मुश्किलें शुरू हो जाती है। ऐसे में नॉनवेज के सेवन से दूर ही रहना चाहिए।

calender
25 June 2023, 01:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो