Health tips: गर्मी आते ही बढ़ रहा है मच्छरों का प्रकोप, तुरंत करें ये खास उपाय

यदि आपके घर में भी मच्छरों का प्रकोप अधिक बढ़ गया है,तो ऐसी स्थिति में आप मच्छरों से बचने के लिए कुछ देसी उपायों का प्रयोग कर सकते हैं।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • वैसे तो मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए कई तरह के मंहगे प्रोडेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन रोजाना इस तरह के प्रोडेक्ट्स से हमें नुकसान भी हो सकता है।

Health tips: गर्मियों के दिन शुरु होते ही मच्छरों का खतरा भी हमारे घरों में बढ़ जाता है। जिस घर में अधिक मच्छर हो जाते हैं।उस घर के लोगों को सोने में काफी परेशनियों का सामना करना पड़ता है। हर कोई मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं, लेकिन इन दिनों में सबसे बड़ा डर बीमारियों के खतरे का होता है।मच्छरों के काटने से कई तरह की हमारे शरीर में समस्याएं देखी जाती हैं।

मच्छरों के काटने पर अनेक प्रकार की बीमारियां हमारे शरीर को शिकार बना सकती हैं।मच्छरों के काटने से मलेरिया और डेंगू काफी जल्दी फैलता है। जिससे लोगों का शरीर कमजोर हो जाता है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की नोबत आ जाती है।

वैसे तो मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए कई तरह के मंहगे प्रोडेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन रोजाना इस तरह के प्रोडेक्ट्स से हमें नुकसान भी हो सकता है। मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए कुछ देसी उपाय भी किए जा सकते हैं और यह आपको बाकी प्रोडेक्ट्स की तरह मंहगे भी नहीं मिलेंगे।आइए जानते है कि किस तरह से आप देसी उपायों की सहायता से मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।

कपूर का इस्तेमाल करें

मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपूर की गंध इतनी तेज होती है कि यदि उसका प्रयोग मच्छरों को भगाने में किया जाएं, तो उससे तुरंत मच्छर भाग जाते हैं। आपको बता दें कि कपूर में एंटीबैक्टीरियल और डिसइंफेक्टेंट पाएं जाते हैं जो की मच्छरों को भगाने में मदद करते हैं।

कपूर को सोते समय रात को जला कर एक किसी कोने में रख दें साथ ही सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद कर दें। यदि आप कुछ देर बाद देखते हैं, तो सारे मच्छर मर जाएंगे। इस तरह से आप मच्छरों के प्रकोप से बच सकते हैं।

नीम की पत्तियों का इस्तेमाल

नीम की पत्तियों का यह उपाय काफी पुराना माना जाता है,लेकिन यह मच्छरों के प्रकोप से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार है।यदि आप मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं,तो नीम की पत्तियों का उपाय आपके लिए बेहद ही लाभदायक है। क्योंकि नीम की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल के गुण मौजूद होते हैं जो मच्छरों को भगाने में काफी मददगार है।नीम की पत्तियों को जलाकर पूरे घर में उसका धुंआ दिखाएं।

ठंडा तेल

शरीर पर ठंडा तेल लगाने से मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सकता है। आपको बता दें कि यह तेल शरीर पर एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह से काम करता है,और इसकी गंध तेज होने के कारण इससे मच्छर दूर भागते हैं।इस तेल को लगाने से आप मच्छरों के प्रकोप से बच सकते हैं।

लौंग का तेल

मच्छरों से बचने के लिए यह भी एक खास उपाय है सबसे पहले आप कुछ लेमनग्रास की पत्तियों को लें, इसमें नारियल लें साथ ही लौंग डालकर उसे अच्छे से पका लें।अब इस तेल को अपने शरीर पर लगा लें। इस तेल को लगाने के बाद आपके आस-पास में मच्छरों का प्रकोप काफी कम हो जायेगा।

इसके साथ ही यह तेल आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है।यदि किसी व्यक्ति की स्किन में अनेक प्रकार की समस्याएं आ रही हैं,तो इस तेल का इस्तेमाल करना आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है।इस तरह के देसी उपायों से न केवल आप खुद बच सकते हैं बल्कि अपने परिवार को भी इस तरह के उपाय से बचा सकते हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag