अगर आप भी गर्मियों में रोज खाते हैं दही तो हो जाइए सावधान, वरना बढ़ सकती है आपकी मुश्किलें

भारतीय व्यंजनों में दही का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी माना जाता है क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, विटामिन बी-2 विटामिन बी-12 के साथ-साथ पोटेशियम और मैग्निशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

calender

गर्मी के मौसम में पेट को हेल्दी और ठंडा रखने के लिए दही खाने की सलाह दी जाती है। दही में प्रोबायोटिक और पोषक तत्वों से भरपूर होता है हालांकि, इसका सेवन ज्यादा मात्रा में करने से चेहरे पर पिंपल्स, स्किन एलर्जी और पाटन संबधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है यहां तक कि कुछ लोगों को दही खाने के बाद शरीर में हीट महसूस होने लगता है। ऐसे में आज हम आपको दही के संबंधित कुछ जरूरी बात बताने जा रहे है तो चलिए जानते है।

दही खाने के बाद बॉडी हीट क्यों बढ़ जाती है

सभी लोग जानते है कि दही में कूलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक दही का स्वाद खट्टा होता है लेकिन इसकी प्रकृति गर्म होती है जो पाचन के लिए हैवी मानी जाती है। इसलिए अगर आप दही का सेवन सही तरीके से करते है तो इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा और न ही आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होगा। इस तरह करें दही का सेवन गर्मियों में रोजाना दही खाने की जगह आप उसका छाछ बनाकर उसमें काली मिर्च, जीरा, काला नमक मिलाकर पी सकते है। दही को पानी में मिलाने के बाद दही की गर्म प्रकृति बैलेंस हो जाती है और एक कूलिंग इफेक्ट मिलता है। वही अगर आप कफ या मोटापे से पीड़ित है तो दही का सेवन करने से बचे।

रोजाना दही खाने से क्या नुकसान होते हैं

अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो आपको रोज दही नहीं खानी चाहिए। अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है और आप रोज दही खाते है तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। हालांकि यह समस्या रोजाना एक कप से ज्यादा दही खाने वालों को होता है। इस लिए आप रोजाना एक कप दही खा सकते है इससे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

First Updated : Tuesday, 30 May 2023