गर्मियों में हर रोज गन्ने का जूस पीना सही है जानिए किन लोगों को इससे करना चाहिए परहेज

गर्मियों में गन्ने का रस शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने वाला बेहतरीन पेय है, लेकिन कुछ लोगों को इसे रोजाना पीने से बचना चाहिए. डॉक्टर की सलाह लेकर ही नियमित सेवन करें.

calender

गर्मियों का मौसम गन्ने के रस के बिना अधूरा माना जाता है. इस मौसम में हर गली-मोहल्ले की जूस शॉप पर आपको ठंडा और ताजगी से भरपूर गन्ने का रस जरूर मिलेगा. तपती गर्मी में जब एक गिलास ठंडा गन्ने का रस मिलता है, तो वो किसी राहत से कम नहीं लगता. स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ये रस सेहत के लिहाज से भी कई फायदे पहुंचाता है.

गन्ने का रस शरीर की ऊर्जा को तुरंत बढ़ाता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है. ये ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी सहायक माना जाता है. लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या इसे हर दिन पीना सुरक्षित है? विशेषज्ञों की मानें तो इसका रोजाना सेवन फायदेमंद है, लेकिन कुछ लोगों को इससे परहेज करना चाहिए. 

रोजाना गन्ने का रस पीना कितना फायदेमंद?

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में रोजाना गन्ने का रस पीना शरीर को हाइड्रेटेड और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर की थकान को दूर कर ताजगी का एहसास कराते हैं. ये लू और डिहाइड्रेशन से भी बचाव करता है.

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का रस?

1. डायबिटीज मरीज रखें दूरी:- गन्ने का रस प्राकृतिक शर्करा से भरपूर होता है. ऐसे में डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि ये रक्त शर्करा के स्तर को तेजी से बढ़ा सकता है.

2. मोटापे से जूझ रहे लोग ना करें सेवन:- इस रस में कैलोरी और शुगर दोनों ज्यादा होती हैं. जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें इसका सेवन बहुत सीमित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि ये वजन बढ़ा सकता है.

3. पाचन समस्याओं वाले लोग ना करें ओवरडोज:- जिन्हें गैस, ब्लोटिंग या एसिडिटी की समस्या रहती है, उनके लिए गन्ने का रस नुकसानदायक हो सकता है. इसे पीने से पेट भारी लग सकता है और पाचन गड़बड़ा सकता है.

4. नियमित दवाइयों पर रहने वालों को सावधानी जरूरी:- जो लोग किसी बीमारी के लिए नियमित दवाएं लेते हैं, उन्हें गन्ने के रस का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

5. खांसी-जुकाम वालों के लिए सही नहीं है:- गन्ना स्वभाव से ठंडा होता है. ऐसे में जिन्हें सर्दी, खांसी या गला खराब रहता है, उन्हें गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए क्योंकि इससे कफ की समस्या बढ़ सकती है.

गर्मियों में गन्ने का रस एक बेहतरीन नैचुरल एनर्जी ड्रिंक है जो शरीर को ठंडक और ताजगी देता है. लेकिन हर व्यक्ति के लिए इसका रोजाना सेवन सही नहीं है. अगर किसी को डायबिटीज, मोटापा, पाचन या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो गन्ने का रस पीने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें. First Updated : Sunday, 04 May 2025