क्या है 'क्लीन गर्ल ब्यूटी ट्रेंड' ? जो हर लड़की ट्राई कर रही है
आज तल हर तरफ 'क्लीन गर्ल ब्यूटी' का चर्चा छाया हुआ है. अगर आप भी वो नेचुरल, फ्रेश और आकर्षक लुक पाना चाहती हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी पा सकती हैं.

आजकल लड़कियों में क्लीन गर्ल ब्यूटी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. यह लुक पूरी तरह से फ्रेश, नेचुरल और ग्लोइंग स्किन पर आधारित है, जैसे सुबह उठते ही चेहरा निखरा हुआ दिखे. ग्लोइंग स्किन, सॉफ्ट ब्रश की हुई आईब्रो और हल्के शाइन वाले लिप्स ऐसा मेकअप जो देखने वाले को यह भी शक न हो कि कोई मेकअप किया है या नहीं.
यह ट्रेंड भारी मैट फिनिश, कॉन्टूरिंग और लेयरिंग वाले पुराने मेकअप को पूरी तरह पीछे छोड़ चुका है. अब लड़कियां क्लीन, ब्रीदेबल और रियल स्किन वाला लुक पसंद कर रही हैं.
क्लीन गर्ल ब्यूटी लुक कैसे पाएं?
क्लीन गर्ल ब्यूटी हासिल करने के लिए सिर्फ प्रोडक्ट लगाना काफी नहीं है, बल्कि उन्हें स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है. सबसे पहले स्किन केयर रूटीन को मजबूत बनाएं.
स्किन प्रिपरेशन का सही तरीका
मेकअप लगाने से पहले स्किन को अच्छी तरह तैयार करें. सबसे पहले एक्सफोलिएशन करें ताकि डेड स्किन सेल्स निकल जाएं और स्किन स्मूद हो जाए.
-
इसके बाद हाइलूरोनिक एसिड वाला हाइड्रेटिंग सीरम लगाएं.
-
फिर अच्छा मॉइश्चराइजर लगाकर स्किन को अच्छी तरह हाइड्रेट करें.
-
अंत में ड्यूई फिनिश वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं. मैट फिनिश सनस्क्रीन को पूरी तरह अवॉइड करें.
बेस मेकअप में क्या करें
चेहरे पर हैवी फाउंडेशन बिल्कुल न लगाएं. इसके बजाय स्किन टिंट या टिंटेड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें. ये प्रोडक्ट स्किन को नेचुरल ग्लो देते हैं और हल्के होते हैं. अगर चेहरे पर अनइवन टोन या दाग-धब्बे हैं तो केवल उन जगहों पर कंसीलर लगाएं और उंगलियों से अच्छी तरह ब्लेंड करें. ब्रश या स्पंज की जगह उंगलियों का इस्तेमाल करने से प्रोडक्ट स्किन में बेहतर अब्जॉर्ब होता है और ग्लो बरकरार रहता है.
नेचुरल ग्लो और फिनिशिंग टच
चेहरे को पाउडर से सेट न करें. इससे स्किन का नेचुरल ग्लो खत्म हो जाता है. क्रीम ब्लश का इस्तेमाल करें. यह न सिर्फ सॉफ्ट पिंक लुक देता है बल्कि बहुत नेचुरल भी लगता है. गालों के साथ थोड़ा ब्लश नाक पर भी लगाएं, इससे सनकिस्ड फ्रेश लुक आता है. नेचुरल ग्लो के लिए लिक्विड हाईलाइटर का हल्का इस्तेमाल करें.
आईब्रो का खास ध्यान
क्लीन गर्ल ब्यूटी लुक में आईब्रो सबसे महत्वपूर्ण होती है. आईब्रो को वेल-ग्रूम्ड रखने के लिए आईब्रो जेल लगाएं और गैप वाले हिस्सों को भरें. इससे आईब्रो नेचुरल और सॉफ्ट दिखती है.


