बिहार के मैरिज हॉल में 80 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले, पुलिस ने 31 लोगों को बताया नाबालिग

बिहार के रोहतास जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो आपको भी सोचने पर मजबुर कर देगी. एक मैरिज हॉल होटल से पुलिस ने छापेमारी में 80 युवा लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है.

Sonee Srivastav

पटना: बिहार के रोहतास जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. दावथ थाना क्षेत्र के मालियाबाग में स्थित प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल में पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान आपत्तिजनक स्थिति में 80 युवा लड़के और लड़कियां पकड़ी गई. इनमें कई स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल है.

पुलिस ने की अचानक छापेमारी?

शुक्रवार को बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार की सूचना पर पुलिस टीम ने मैरिज हॉल पर अचानक छापा मारा. छापेमारी के दौरान 39 लड़के और 41 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिली. पुलिस ने सभी के खिलाफ दावथ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

31 नाबालिग शामिल

पकड़े गए कुल 80 युवाओं में 31 नाबालिग हैं, जिनमें 18 लड़कियां और 13 लड़के शामिल है. एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि इनमें ज्यादातर आसपास के गांवों के रहने वाले है. कई लड़कियां स्कूल और कॉलेज की छात्राएं है. 

नाबालिगों को बाल कल्याण समिति को सौंपा

सभी नाबालिग लड़कियों की मेडिकल जांच के बाद उन्हें बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया है. नाबालिग लड़कों को भी समिति के संरक्षण में रखा गया है. पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

पुलिस का मानना है कि यह घटना केवल एक पार्टी या इवेंट तक सीमित नहीं हो सकती. इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या संगठित गतिविधि भी हो सकती है. एसडीपीओ ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं. दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश 

पकड़े गए सभी 80 युवा-युवतियों को कोर्ट में पेश किया गया. उनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा चल रहा है. स्थानीय लोगों और पकड़ी गई लड़कियों के परिवारवालों ने इस घटना की निंदा की है.

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. यह घटना बिहार के ग्रामीण इलाकों में बढ़ रही अनैतिक गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े कर रही है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो