इस Valentine's Day पार्टनर के साथ 10 ऐसी फोटोज पोस्ट करो बिना चेहरा दिखाए, सब पूछेंगे – ये कौन है?
वैलेंटाइन डे पर सोशल मीडिया कपल्स की रोमांटिक फोटो से भरा रहता है. लेकिन अगर आप अपने पार्टनर का चेहरा अभी छिपाकर रखना चाहते हैं और रिश्ते में मजेदार सस्पेंस और प्राइवेसी बनाए रखना चाहते हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है.

आजकल सोशल मीडिया पर 'सॉफ्ट लॉन्च' का ट्रेंड जोरों पर है. लोग बिना चेहरा दिखाए अपनी लव स्टोरी को दुनिया के सामने रख रहे हैं, जिससे फॉलोअर्स कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर वो लकी इंसान है कौन? यह तरीका न सिर्फ स्टाइलिश और मिस्टिरियस लगता है, बल्कि वैलेंटाइन डे जैसे स्पेशल मौके पर इसे अपनाने से पोस्ट्स की रीच और इंगेजमेंट कई गुना बढ़ जाती है.
इस 14 फरवरी 2026 को आप भी इन क्रिएटिव आइडियाज के साथ अपने पार्टनर के साथ सॉफ्ट लॉन्च कर सकते हैं और डीएम में क्यूरियॉसिटी की बाढ़ ला सकते हैं.
कुछ यूनिक आइडियाज
ये 10 आइडियाज इतने यूनिक और रोमांटिक हैं कि आपकी फोटोज देखकर लोग तारीफ करने के साथ-साथ आपके रिलेशनशिप के बारे में जानने के लिए बेताब हो जाएंगे. चेहरा छिपाकर भी प्यार जाहिर करना आज का सबसे ट्रेंडी और क्लासिक तरीका बन चुका है.
परछाईं का जादू
धूप या स्ट्रीट लाइट में अपनी और पार्टनर की परछाईं वाली फोटो क्लिक करें. टाइमर लगाकर सड़क पर चलते हुए शैडो शॉट लें. यह आर्टिस्टिक और रहस्यमयी लगती है, जहां आप साथ हैं लेकिन पहचान छिपी रहती है.
हाथों का क्लासिक कनेक्शन
कार के गियर पर हाथ रखा हो या कैफे की टेबल पर एक-दूसरे का हाथ थामा हो, ऐसा क्लोज-अप शॉट लें. यह फोटो बिना कुछ कहे गहरा प्यार व्यक्त करती है और सबसे ज्यादा पसंद की जाती है.
मैचिंग स्नीकर्स या 'शूफी'
आप दोनों ने मैचिंग जूते पहने हों या घास-रेत पर खड़े हों, तो पैरों की टॉप-एंगल फोटो लें. इसे 'Shoefie' कहते हैं और कपल्स में यह ट्रेंड बहुत पॉपुलर है.
कॉफी डेट का जादू
चेहरों को कॉफी मग या मेन्यू से छिपाकर फोटो लें या सिर्फ दो कॉफी मग और हाथों का शॉट क्लिक करें. यह छोटी-सी फोटो ही बता देती है कि इस वैलेंटाइन्स डे आप अकेले नहीं हैं.
बैक प्रोफाइल मैजिक
पहाड़, समुद्र या किसी खूबसूरत जगह पर कैमरे की तरफ पीठ करके बैठें. पार्टनर के कंधे पर सिर रख लें. सामने का खूबसूरत नजारा और आपकी बैक प्रोफाइल यह फोटो फ्रेम करने लायक बनेगी.
मिरर सेल्फी स्टाइल
लिफ्ट या बड़े शीशे के सामने खड़े होकर फोन को चेहरों के सामने रखें और सेल्फी लें. पूरा आउटफिट और स्टाइल दिखेगा, लेकिन चेहरा राज रहेगा.
कोजी मूवी नाइट वाइब
घर पर रजाई में पैरों की फोटो लें, सामने टीवी पर नेटफ्लिक्स चल रहा हो. यह 'कोजी' और बेहद प्यारी फोटो लगती है, जो घरेलू रोमांस दिखाती है.
ब्लरी मोशन का ट्रेंड
चलते हुए या हंसते हुए धुंधली/ब्लरी फोटो लें, जिसमें चेहरे साफ न दिखें. यह दिखाता है कि आप दोनों पल में इतने खोए थे कि फोटो पर ध्यान ही नहीं गया.
आउटफिट और एसेसरीज पर फोकस
पार्टनर का हाथ आपके कंधे पर हो या आपने उनकी बांह पकड़ी हो ऐसी फोटोज लें जहां चेहरे फ्रेम से बाहर रहें. सिर्फ कपड़े, ज्वेलरी और छोटी-छोटी डिटेल्स पर ध्यान दें.
सनसेट सिल्हूट रोमांस
सूरज डूबते वक्त पीछे से रोशनी आ रही हो, तब फोटो लें. आप दोनों सिर्फ ब्लैक शेड में दिखेंगे. यह सबसे रोमांटिक और मिस्टिरियस फोटो होती है.इनमें से कोई भी आइडिया चुनकर पोस्ट करेंगे, तो आपके डीएम में नोटिफिकेशन्स की लाइन लग जाएगी कि ये है कौन?


