शादी के फंक्शन में सिगरेट-बीड़ी बने स्टार्टर, नेटिजंस बोले- वेलकम टू देसी स्टाइल, देखें Video
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मजेदार और हैरान करने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जहां एक शादी में बारातियों को स्टार्टर के तौर पर पनीर टिक्का या चाट नहीं, बल्कि बीड़ी, सिगरेट और गुटखा ट्रे में परोसा जा रहा है. लोग हैरान हैं, मजाक उड़ा रहे हैं और कमेंट्स में जमकर वेलकम लिख रहे हैं.

भारतीय शादियां अपनी भव्यता, रंग-बिरंगी परंपराओं, स्वादिष्ट व्यंजनों और दिनों तक चलने वाले उत्सवों के लिए प्रसिद्ध हैं. परिवार के सदस्य और रिश्तेदार इस अवसर पर कोई कसर नहीं छोड़ते और इसे यादगार बनाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं. लेकिन अब लग्जरी और अनोखे अंदाज में शादियां आयोजित करने का चलन बढ़ गया है, जहां फूलों की सजावट के साथ एयर प्यूरीफायर लगाए जाते हैं या जेसीबी पर दूल्हे का ड्रामेटिक एंट्री होता है. इसी कड़ी में अब एक ऐसी शादी वायरल हो गई है, जहां मेहमानों को स्टार्टर के रूप में सिगरेट, बीड़ी और गुटखा ट्रे में परोसा जा रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक वेटर ट्रे में सिगरेट, बीड़ी और गुटखा के पैकेट सजाकर मेहमानों के बीच खड़ा है. मेहमान अपनी पसंद की चीज चुन रहे हैं, जबकि वीडियो रिकॉर्ड करने वाली महिला हैरानी से भरकर कह रही है कि यह सब कैसे परोसा जा रहा है. यह सीन आम शादी के स्टार्टर्स से बिल्कुल अलग है और लोगों में चर्चा का विषय बन गया है.
इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @ca_vanshika_curates ने शेयर किया है. क्लिप में वेटर ट्रे थामे खड़ा है, जिसमें सिगरेट, बीड़ी और गुटखा के पैकेट भरे पड़े हैं. मेहमान चारों ओर इकट्ठा होकर अपनी पसंद का सामान ले रहे हैं. वीडियो रिकॉर्ड करने वाली महिला ने हैरानी जताते हुए कहा मैं हाल ही में एक शादी में आई थी और यह देखकर मैं बहुत हैरान रह गई कि ये सब परोसा जा रहा है. मुझे नहीं पता कि यह सामान्य है या नहीं.
यूजर्स की मजेदार और हैरान करने वाली प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, 'नए टैक्स देखने के बाद, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है….' दूसरे ने कहा, 'भाई ने हम जैसे गरीबों का पूरा ध्यान रखा है.' तीसरे यूजर ने कमेंट किया, 'बहन, आपको हरियाणा जरूर जाना चाहिए.
वहां हुक्का सिगरेट मिलती है. चौथे ने लिखा, 'दरअसल, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की तरफ होने वाली शादियों में ये सर्विस भी होती है. तथ्य.' एक अन्य यूजर ने बताया, 'हां बहुत पुराना है. गढ़वाल में होता था पहले. जो शादी का शगुन लिखते थे उनके सामने एक प्लेट में राखी रहती थी कुछ सिगरेट, बीड़ी, कुटी हुई सुपारी, सौफ और मिश्री.' एक यूजर ने दिल्ली एनसीआर का जिक्र करते हुए कहा, 'दिल्ली एनसीआर में… पुरुषों की सभा में… हम चाय, नींबू पानी, हुक्का, सिगरेट और बीड़ी उपलब्ध कराते हैं… अगर आप ये सब उपलब्ध कराएंगे तो लोग घंटों तक बैठे रहेंगे.'
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है. JBT किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है.


