नून-रोटी की रस्म ने खींचा ध्यान, 'वंदे मातरम' से गूंजा माहौल, स्लोवाकिया में हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत, देखें वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूरोपीय यात्रा के दूसरे चरण के तहत स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे हैं. स्लोवाकिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत लोक संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों का एक बेहद रंगारंग और अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसने दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों में गर्मजोशी भर दी है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूरोपीय यात्रा के दूसरे चरण के तहत स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे हैं. स्लोवाकिया की धरती पर कदम रखने वाले वे भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं. स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के विशेष निमंत्रण पर पहुंचे पीएम मोदी का हवाई अड्डे पर वहां के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत में स्लोवाकिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत लोक संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों का एक बेहद रंगारंग और अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसने दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों में गर्मजोशी भर दी है.
गूंजी 'वंदे मातरम' की धुन
इस स्वागत समारोह का सबसे भावुक पल वह था जब स्लोवाकिया के प्रसिद्ध लोक समूह 'लुक्निका एन्सेम्बल' के कलाकारों ने भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की बेहद सुरीली प्रस्तुति दी. विदेशी कलाकारों ने राष्ट्रगीत के बोल खुद से गाए. ये सुनकर वहां मौजूद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया. प्रधानमंत्री मोदी ने इस खूबसूरत पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा करते हुए लिखा, यह अद्भुत परफॉर्मेंस ऐसे ऐतिहासिक समय में हुई है जब हम 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. यह गीत भारत के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के अप्रतिम योगदान की याद दिलाता है.
Členovia súboru Lúčnica zaspievali počas privítania v Bratislave pieseň Vande Mataram.
Prichádza to v čase, keď si pripomíname 150 rokov od vzniku piesne Vande Mataram a jej významný prínos k dejinám Indie a k boju za jej slobodu. pic.twitter.com/SjRSBEnSug— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2026
सदियों पुरानी परंपरा
स्लोवाकिया में एक पुरानी परंपरा है. जब वहां आने वाले सबसे सम्मानित अतिथियों का रोटी और नमक से स्वागत किया जाता है. पीएम मोदी को भी इसी पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया गया. स्लोवाक संस्कृति में रोटी को जीवन का मुख्य आधार माना जाता है. जबकि नमक को बहुत मूल्यवान वस्तु, सुरक्षा और दोस्ती का प्रतीक माना जाता है. प्रधानमंत्री ने इस सम्मान पर खुशी जताई और स्लोवाक संस्कृति के दोस्ताना मूल्यों की सराहना की.
Privítanie v Bratislave zahŕňalo aj tradičné podávanie chleba a soli, čo je krásnym odrazom bohatého kultúrneho dedičstva Slovenska a hodnôt dobrej vôle a priateľstva, ktoré si jeho obyvatelia vážia. pic.twitter.com/15MziD3KOG
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2026
द्विपक्षीय वार्ता का एजेंडा
प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के मायजावा क्षेत्र के मशहूर लोक समूह 'कोपानिसियारिक' के पारंपरिक नृत्य की भी खुलकर तारीफ की. होटल और हवाई अड्डे के बाहर एकत्र हुए भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत कर उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया. इस यात्रा के दौरान, पीएम मोदी स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे. इन बैठकों में व्यापार, निवेश, ऑटोमोबाइल और रेलवे विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी.

