आजकल सोशल मीडिया पर 'सॉफ्ट लॉन्च' का ट्रेंड जोरों पर है. लोग बिना चेहरा दिखाए अपनी लव स्टोरी को दुनिया के सामने रख रहे हैं, जिससे फॉलोअर्स कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर वो लकी इंसान है कौन? यह तरीका न सिर्फ स्टाइलिश और मिस्टिरियस लगता है, बल्कि वैलेंटाइन डे जैसे स्पेशल मौके पर इसे अपनाने से पोस्ट्स की रीच और इंगेजमेंट कई गुना बढ़ जाती है.
इस 14 फरवरी 2026 को आप भी इन क्रिएटिव आइडियाज के साथ अपने पार्टनर के साथ सॉफ्ट लॉन्च कर सकते हैं और डीएम में क्यूरियॉसिटी की बाढ़ ला सकते हैं.
ये 10 आइडियाज इतने यूनिक और रोमांटिक हैं कि आपकी फोटोज देखकर लोग तारीफ करने के साथ-साथ आपके रिलेशनशिप के बारे में जानने के लिए बेताब हो जाएंगे. चेहरा छिपाकर भी प्यार जाहिर करना आज का सबसे ट्रेंडी और क्लासिक तरीका बन चुका है.
धूप या स्ट्रीट लाइट में अपनी और पार्टनर की परछाईं वाली फोटो क्लिक करें. टाइमर लगाकर सड़क पर चलते हुए शैडो शॉट लें. यह आर्टिस्टिक और रहस्यमयी लगती है, जहां आप साथ हैं लेकिन पहचान छिपी रहती है.
कार के गियर पर हाथ रखा हो या कैफे की टेबल पर एक-दूसरे का हाथ थामा हो, ऐसा क्लोज-अप शॉट लें. यह फोटो बिना कुछ कहे गहरा प्यार व्यक्त करती है और सबसे ज्यादा पसंद की जाती है.
आप दोनों ने मैचिंग जूते पहने हों या घास-रेत पर खड़े हों, तो पैरों की टॉप-एंगल फोटो लें. इसे 'Shoefie' कहते हैं और कपल्स में यह ट्रेंड बहुत पॉपुलर है.
चेहरों को कॉफी मग या मेन्यू से छिपाकर फोटो लें या सिर्फ दो कॉफी मग और हाथों का शॉट क्लिक करें. यह छोटी-सी फोटो ही बता देती है कि इस वैलेंटाइन्स डे आप अकेले नहीं हैं.
पहाड़, समुद्र या किसी खूबसूरत जगह पर कैमरे की तरफ पीठ करके बैठें. पार्टनर के कंधे पर सिर रख लें. सामने का खूबसूरत नजारा और आपकी बैक प्रोफाइल यह फोटो फ्रेम करने लायक बनेगी.
लिफ्ट या बड़े शीशे के सामने खड़े होकर फोन को चेहरों के सामने रखें और सेल्फी लें. पूरा आउटफिट और स्टाइल दिखेगा, लेकिन चेहरा राज रहेगा.
घर पर रजाई में पैरों की फोटो लें, सामने टीवी पर नेटफ्लिक्स चल रहा हो. यह 'कोजी' और बेहद प्यारी फोटो लगती है, जो घरेलू रोमांस दिखाती है.
चलते हुए या हंसते हुए धुंधली/ब्लरी फोटो लें, जिसमें चेहरे साफ न दिखें. यह दिखाता है कि आप दोनों पल में इतने खोए थे कि फोटो पर ध्यान ही नहीं गया.
पार्टनर का हाथ आपके कंधे पर हो या आपने उनकी बांह पकड़ी हो ऐसी फोटोज लें जहां चेहरे फ्रेम से बाहर रहें. सिर्फ कपड़े, ज्वेलरी और छोटी-छोटी डिटेल्स पर ध्यान दें.
सूरज डूबते वक्त पीछे से रोशनी आ रही हो, तब फोटो लें. आप दोनों सिर्फ ब्लैक शेड में दिखेंगे. यह सबसे रोमांटिक और मिस्टिरियस फोटो होती है.इनमें से कोई भी आइडिया चुनकर पोस्ट करेंगे, तो आपके डीएम में नोटिफिकेशन्स की लाइन लग जाएगी कि ये है कौन? First Updated : Thursday, 12 February 2026