नई दिल्ली: आजकल रिश्तों में नए-नए तरीके से ब्रेकअप सुनने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर हर दिन कोई नया टर्म ट्रेंड करता है. ऐसा ही एक डरावना और चौंकाने वाला ट्रेंड है 'अल्पाइन डिवोर्स'.
यह नाम सुनकर लगता है जैसे कोई अमीरों का तलाक हो, लेकिन असल में यह रिश्ते खत्म करने का बहुत क्रूर और खतरनाक तरीका है. टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर यह शब्द तेजी से वायरल हो रहा है. लोग अपने डरावने अनुभव शेयर कर रहे हैं.
यह कोई कानूनी तलाक या कोर्ट का मामला नहीं है. 'अल्पाइन डिवोर्स' में कोई व्यक्ति अपने पार्टनर को घने जंगल, बर्फीले पहाड़ या दूर-दराज के ट्रेकिंग रास्ते पर ले जाता है. बीच रास्ते में ब्रेकअप बोलकर या चुपके से उसे अकेला छोड़कर भाग जाता है.
यह बहुत खतरनाक है क्योंकि वहां नेटवर्क नहीं होता, रास्ते अंजान होते हैं, मौसम खराब हो सकता है और जान का खतरा रहता है. कई मामलों में लोग ठंड, भूख या गिरने से घायल हो जाते हैं या मौत भी हो जाती है.
यह शब्द 1893 में रॉबर्ट बार नाम के लेखक की एक सस्पेंस कहानी "एन अल्पाइन डिवोर्स" से आया है. कहानी में पति अपनी पत्नी को स्विस आल्प्स में पहाड़ से धक्का देकर मारने की साजिश रचता है.
130 साल बाद इंटरनेट ने इस डरावनी कहानी को असल जिंदगी का ट्रेंड बना दिया. 'अल्पाइन' शब्द ऊंचे, बर्फीले और खतरनाक पहाड़ों के लिए इस्तेमाल होता है, जैसे स्विट्जरलैंड या ऑस्ट्रिया के इलाके, जहां अकेला सर्वाइव करना मुश्किल है.
2026 की शुरुआत में एक टिकटॉक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने हाइकिंग के दौरान उसे अकेला छोड़ दिया. वीडियो को करोड़ों व्यूज मिले और कमेंट्स में सैकड़ों महिलाओं ने अपने समान अनुभव शेयर किए.
कुछ ने बताया कि पार्टनर जानबूझकर तेज चलकर पीछे छोड़ गया. एक दुखद केस ऑस्ट्रिया का है, जहां एक क्लाइंबर ने अपनी गर्लफ्रेंड को ऊंचे पहाड़ पर छोड़ दिया और वह ठंड से मर गई. आरोपी को नेग्लिजेंट मानस्लॉटर का दोषी ठहराया गया. अब महिलाएं सावधान रहने की सलाह दे रही हैं.
कई लोग इसे डार्क ह्यूमर की तरह लेते हैं, लेकिन यह रिलेशनशिप अब्यूज का रूप है. इसमें पार्टनर को जानबूझकर खतरे में डाला जाता है. महिलाओं के लिए यह सुरक्षा का बड़ा मुद्दा बन गया है. हाइकिंग या आउटडोर डेट पर जाते समय हमेशा लोकेशन शेयर करें, ग्रुप में जाएं और इंस्टिंक्ट पर भरोसा करें. यह ट्रेंड रिश्तों में विश्वास की कमी और क्रूर ब्रेकअप के तरीकों को उजागर कर रहा है. First Updated : Monday, 09 March 2026