मुंबई पुलिस के पूर्व आयु्क्त परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित किया गया

मुंबई पुलिस के पूर्व आयु्क्त परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित किया गया

Lalit Hudda
Lalit Hudda

बुधवार को मुंबई में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने एक बड़े घटनाक्रम में शहर के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह को उनके खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के एक मामले में ‘भगोड़ा’ घोषित कर दिया। अदालत का यह फैसला मुंबई पुलिस द्वारा दायर एक आवेदन के बाद सामने आया है, जिसमें सिंह को ‘भगोड़ा’ घोषित करने की मांग की गई थी, जो कि कई महीनों से लापता हैं।

बताते चले, मुंबई की अपराध शाखा ने पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को उपनगर गोरेगांव में एक पुलिस थाने में उनके एवं अन्य के खिलाफ दर्ज वसूली के मामले में भगोड़ा आरोपी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की थी। सरकारी वकील का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद परमबीर सिंह का कोई पता नहीं चल पाया है कि वह कहां हैं।

READ MORE: कुलगाम के गोपालपोरा और पूम्बी इलाके में मुठभेड़, चार आतंकी ढेर

परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर सौ करोड़ की वसूली का आरोप लगाया था। इसके बाद मई में वह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर छुट्टी पर गए थे। उसके बाद से वे लापता हैं। मामले की जांच के लिए गठित चांदीवाल आयोग के बार-बार तलब करने के बावजूद वे पेश नहीं हुए।

.
calender
17 November 2021, 02:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो