NCB ने नांदेड़ से बरामद किया 1127 किलो गांजा

NCB ने नांदेड़ से बरामद किया 1127 किलो गांजा

Lalit Hudda
Lalit Hudda

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में 1127 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पकड़ा गया गांजा आंध्र प्रदेश से महाराष्ट्र लाया गया था। एनसीबी ने गांजे के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। इन दोनों से पूछताछ जारी है।

READ MORE: एनसीबी SIT सिर्फ समीर खान सहित तीन मामलों की करेगी फिर से जांच

एनसीबी की मुंबई जोन के डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि उनकी टीम को गांजे की इस तस्करी की गोपनीय जानकारी मिली थी। उसी जानकारी के आधार पर नांदेड़ में छापा मार कर 1127 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में हिरासत में लिए गए दो लोगों से गहन छानबीन जारी है।

.
calender
15 November 2021, 01:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो