करियर में उन्नति दिलाती हैं चीटिंयां, इस तरह खिलाएंगे आटा तो बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

चीटिंयां दिखने में भले ही बहुत छोटी हों लेकिन इनका संबंध भगवान विष्णु और कर्मदेव शनि से माना जाता है।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
हिंदू धर्म में हर जीव के लिए आदर का भाव रखा जाता है. धरती पर कई जीव जंतु हैं, जिनमें देवताओं का वास कहा गया है औऱ उनको भोजन कराना और सेवा करना पुण्य के रूप में देखा जाता है. इन्हीं में से एक हैं नन्हीं नन्हीं चीटियां. काली चीटियों को भगवान विष्णु का प्रतीक कहा गया है औऱ उनको आटा खिलाने से भगवान विष्णु की सेवा का पुण्य मिलता है. श्रम और समूह की शक्ति का दुनिया को महत्व बताने वाली चीटिंयां इंसान के लिए शुभ भी होती हैं. 

चलिए जानते हैं कि चीटियों को आटा क्यों डाला जाता है. 
 
पद्मपुराण में चीटियों को भगवान श्रीहरि की प्रिय कहा गया है और मान्यता है कि चीटिंयों को आटा खिलाने से मनुष्य हर तरह के भाव और अशुभ बंधनों से मुक्ति पा जाता है और उसे मोक्ष प्राप्त हो जाता है.   इसलिए जहां चीटियां होती हैं वहां लोग आटा डालते हैं ताकि उन्हें भोग लगाने का मौका मिल सके. इतना ही नहीं चीटियों को गुड़ और चावल भी खिलाया जाता है.
 
काली चीटिंयां शनिदेव की भी प्रतीक मानी जाती हैं और शनिवार के दिन चीटिंयों को आटा खिलाने से शनि दोष में राहत मिलती है और शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है. शनिवार के दिन चावल के आटे में गुड़ या शक्कर मिलाकर उन्हें खिलाने से शनि से राहत मिलती है. 
 
मान्यता है कि चावल के आटे में चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाने से व्यक्ति का दुर्भाग्य खत्म हो जाता है औऱ उसे कर्ज से मुक्ति मिल जाती है. अगर किसी व्यक्ति के ऊपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं तो उसे रोज चीटियों आटा डालना चाहिए.  
 
अगर किसी के घर में निगेटिव एनर्जी के चलते रोज अशांति और झगड़े होते हैं तो ऐसे व्यक्ति को सूखे नारियल को घिस कर उसे चूरे में चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाना चाहिए. 
 
अगर किसी को काफी प्रयासों के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो वो चीटियों को बादाम घिस कर उसका चूर्ण खिलाए  तो जल्द नौकरी के आसार बनते हैं.  चीटियों को आटा या कोई खाद्य पदार्थ देते समय ध्यान रखना चाहिए कि वो आपके पैरों के नीचे आकर दब ना जाए. इससे आटा खिलाने का फल निष्फल हो जाता है. 
ध्यान रखें कि काली चीटियों को शुभ माना जाता है और लाल चीटियों को अशुभ माना जाता है. अगर घर में काली चीटियां दिखें तो शुभ फल मिलते हैं और अगर घर में लाल चीटिंयां दिखे तो इसे धन की हानि के संकेत के रूप में देखा जाता है.
calender
01 February 2023, 07:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो