सोमवार के दिन इन चार राशियों पर होगी भोलेनाथ कृपा

30 मई 2022 को सोमवार का दिन है। सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित माना गया है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शंकर की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

30 मई 2022 को सोमवार का दिन है। सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित माना गया है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शंकर की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। 30 मई को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा, जबकि कुछ राशि वालों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि- इस राशि वालों के लिए नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कर्क राशि- इस राशि वालों का मन  प्रसन्न रहेगा। धर्मकर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है।कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि- इस राशि वालों के लिए मानसिक शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। नकारात्मक भावों को मन में न लाएं।

मीन राशि- इस राशि वालों के लिए किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते है।

calender
29 May 2022, 05:09 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो