आज के दिन इन 5 राशि वाले शनिदेव की पूजा जरूर करें

आज के दिन इन 5 राशि वाले शनिदेव की पूजा जरूर करें

calender

 हिंदू पंचांग के अनुसार, 12 मार्च 2022 को शनिवार के फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का योग बन है। आज का दिन शनिदेव व हनुमान जी का होता है। आज के शनिदेव की पूजा अराधना करने से फल की प्राप्ति जरूर होती है।  इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी। खास बात यह है कि आज सौभाग्य योग बन रहा है। इस योग में पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है।

 शास्त्रो में शनिदेव को कर्म फल दाता माना जाता है, कहते है कि जब जातक की कुंडली में शनिदेव की स्थिति शुभ नहीं होती है तो उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि जातक शनिदेव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है।

इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा महत्वपुर्ण वर्तमान में मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। धनु, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। इसके साथ ही दिन लोगों पर शनि की महादशा या अंर्तदशा चल रही है, उनके लिए आज का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उत्तम है। 

शनिदेव की ऐसी करे पूजा धार्मिक मान्यताओ के अनुसार शनिवार के दिन शमी के पेड़ लगाने से शनिदेव पसन्न कर सकते है और ऐसा करने से सभी मनोकामनाए पुरी होती है। शनिवार के दिन काली वस्तओं का दान करना शुभ माना जाता है, इस दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाना अच्छा माना जाता है। शनिदेव को सरसो का तेल चढ़ाने से अच्छा फल मिलता है।

First Updated : Saturday, 12 March 2022