Holi Destinations In India: देश की इन जगहों पर लें होली का आनंद, त्योहार बन जाएगा यादगार

देश में रंगों के त्योहार होली को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि होली भारत का बहुत ही प्रसिद्ध त्योहार है जिसे सभी लोग बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। रंगों के इस त्योहार का माहौल मौज मस्ती से भरपूर होता है और साथ ही होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी कहा जाता है

Dheeraj Dwivedi

देश में रंगों के त्योहार होली को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि होली भारत का बहुत ही प्रसिद्ध त्योहार है जिसे सभी लोग बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। रंगों के इस त्योहार का माहौल मौज मस्ती से भरपूर होता है और साथ ही होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी कहा जाता है। वहीं इस दिन को सभी एक दूसरे के साथ उत्साह पूर्वक मनाते हुए नजर आते हैं।

अगर आपको भी होली पर छुट्टी मिलने वाली है, तो साल 2023 के इस त्योहार को यादगार बनाने के लिए आप भारत के कुछ जगहों पर घूमने जाने के लिए प्लान कर सकते हैं। बता दें कि भारत अलग-अलग धर्म, संस्कृति और मान्यताओं को मानने वाला देश है। यहां पर हर त्योहार को यहां अलग-अलग रूपों में और अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है।

वहीं भारत में सभी की मान्यताएं अलग-अलग होती हैं, लेकिन त्योहार के समय में हर्ष और उल्लास हमेशा हाई लेवल पर ही होता है। बता दें कि होली के इस त्योहार को भारत के हर शहर में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। अगर आप भी होली मनाना चाहते हैं तो भारत की इन जगहों पर जरूर जाएं। आइए आपको भी भारत के अलग अलग जगहों पर होली सेलीब्रेशन मनाने का तरीका बताते हैं -

असम -

असम में दो दिन होली मनाई जाती है। यहां पहले दिन होलिका दहन होता है और दूसरे दिन रंगों से होली खेली जाती है।

केरल -

केरल के सुंदर नज़ारे और शानदार बीच आपका मन मोह लेंगे। यहां होली को मंजुम कुली और उक्कुली के तौर पर जाना जाता है।

बरसाना -

मथुरा में बरसाना की लट्ठमार होली खेली जाती है। प्रथा के मुताबिक महिलाएं पुरुषों पर लट्ठ बरसाती हैं। इसलिए इसे लट्ठमार होली कहते हैं।

मणिपुर -

मणिपुर में होली का त्योहार 6 दिनों तक चलता है। इस दौरान आप खाने और पीने के लिए कई तरह के लोकल और टेस्टी पकवान का लुत्फ उठा सकते हैं।

हंपी -

कर्नाटक के हंपी में भी होली के त्योहार को बेहद धूम धाम से मनाया जाता है। यहां ढेर सारे रंग व पानी और तेज गानों के साथ होली को सेलीब्रेट किया जाता है।

उदयपुर -

उदयपुर में पहले दिन बॉनफायर से होलिका दहन होता है। इसके बाद लोग राजस्थानी कपडे पहनकर पारंपरिक लोकगीत की धुन पर नाचते हैं।

गोवा -

गोवा में होली के त्योहार पर बहुत धमाल होता है। यहां होली पर परेड निकाली जाती है और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag