14 नवंबर राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

अगहन कृष्ण पक्ष षष्ठी, 14 नवंबर सोमवार 2022 का दिए का आपके लिए कितना खास रहेगा व आपके जीवन में क्या- क्या परिवर्तन हो सकते है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

अगहन कृष्ण पक्ष षष्ठी, 14 नवंबर सोमवार 2022 का दिए का आपके लिए कितना खास रहेगा व  आपके जीवन में क्या- क्या परिवर्तन हो सकते है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल, 

मेष राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन घर से कोई अच्छी खबर आ सकती है, सेहत के प्रति सतर्क रहे, परोपकार भावना से गरीबों की मदद कर सकते है, पढ़ाई- लिखाई को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

वृषभ राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार का महौल अच्छा रहेगा पर आपके कार्यो में सफलता मिल सकती है, बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। 

मिथुन राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन किसी बड़े नुकसान होने की संभावना से बच सकते है, परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन किसी नए काम की शूरूआत कर सकते है, जो आपको भविष्य में लाभ स्थिति पैदा कर सकती है, सामाजिक कार्यो में भाग लेने से आपका मान- सम्मान बढ़ सकता है।

सिंह राशि- इस राशि वालों के लिए आज के दिन शुभ फलदायी होगा, कारोबार में सफलता की स्थिती हो सकती है, परोपकार और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे, मन को शांति मिलेगी। शारीरिक स्वस्थता और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन किसी भी काम को करने से पहले एक बार बड़े बुजुर्गों की आवश्य सलाह ले, वाणी मधुरता रखें ताकि वाद- विवाद से बच सके।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए वाद- विवाद को टालने का प्रयास करें, लेकिन आय में वृध्दि हो सकती है, आपके सफलता में छोटी-छोटी परेशानिया आ सकती है, पर आपको उनसे भयभीत नहीं होना है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के किन कारोबार अच्छा चलेगा। परिजनों के साथ किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा मना जाएंगा, भोलेनाथ का  स्मरण करें उनकी कृपा आप पर भरपूर रहेगी। फिर भी परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मकर राशि- इस राशि वालों के लिए मित्रों की सहयोग से किसी भी यात्रा में जाने के अवसर मिल सकते है, संतानों की पढ़ाई-लिखाई की चिंता सता सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा।

कुंभ राशि- इस राशि वालों के लिए सेहत बिगड़ सकती है, कोर्ट के चक्कर काटने पड़ सकते है, अपनी वाणी में मधुरता रखें  आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वरभक्ति से मन को शांति मिलेगी।

मीन राशि- इस राशि वालों के लिए किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है व उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी।

calender
13 November 2022, 05:38 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो