खुशियां चाहते है तो करें गायत्री माता की पूजन

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि गायत्री माता की पूजन करने का फल जल्दी ही मिलता है तथा सामान्य पूजा अर्चना से ही मां गायत्री प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामना पूरी कर देती है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि गायत्री माता की पूजन करने का फल जल्दी ही मिलता है तथा सामान्य पूजा अर्चना से ही मां गायत्री प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामना पूरी कर देती है। यदि आप भी अपने घर में खुशियां चाहते है तो मां गायत्री की पूजा अवश्य ही करें।

हालांकि गायत्री माता की उपासना या पूजा करते वक्त थोड़े से नियमों को जरूर रखना पड़ता है। हिन्दू धर्म में माता गायत्री का विशेष महत्व बताया गया है और ऐसा माना गया है कि सप्ताह में एक दिन ही उनके दर्शन करने से मनोकामनाएं पूरी हो जाती है लेकिन इसके लिए मां पर आस्था और विश्वास रखना जरूरी है।

मां गायत्री के पंच मुख है और ये पांच तत्वों के प्रतीक होते है।ज्योतिषियों के अनुसार गायत्री की पूजा करने के वक्त उनका मंत्र का जप करना जरूरी है। अर्थात बगैर मंत्र जाप माता गायत्री की पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है। यदि नियमों के अनुसार गायत्री माता की पूजा और मंत्र का जाप किया जाए तो आवश्यक धन वैभव और संपदा संबंधित के पास चली आती है। ज्योतिषियों के अनुसार गायत्री माता की पूजा और मंत्र जाप करने वाले व्यक्ति का मन ही नहीं बल्कि आचरण भी पवित्र होना चाहिए। इसके अलावा मंत्र जाप में तुलसी या फिर चंदन की माला ही उपयोग में ली जाए। यह मंत्र ऐसा है जिसका मानसिक जाप किसी भी समय किया जा सकता है।

calender
11 June 2022, 02:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो