जानिए कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

आज बुधवार का दिन मेष राशि के लोगों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। हालांकि नौकरी में तरक्की के भी योग बन रहे है जबकि संतान पक्ष की तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज बुधवार का दिन मेष राशि के लोगों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। हालांकि नौकरी में तरक्की के भी योग बन रहे है जबकि संतान पक्ष की तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और व्यापारियों के लिए भी दिन श्रेष्ठ रहेगा। मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन धन खर्च की भी अधिकता बनी रहेगी।

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशी देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, व्यापारियों व विद्यार्थियों के लिए भी दिन उत्तम है।सिंह राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन परेशानी भरा रहेगा। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा और किसी न किसी बात के लिए घर में विवाद भी होने की संभावना बनी हुई है।

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। रुका हुआ कार्य भी होगा। तुला राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। विशेष कार्य करने के लिए परेशानी होगी और मेहनत का फल प्राप्त नहीं होगा। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत का भी ख्याल रखने की सलाह हमारे ज्योतिषी द्वारा दी गई है। धनु राशि के जातकों के लिए मानसिक शांति बनी रहेगी। कोई पुरानी समस्या का भी निदान हो सकता है।

मकर राशि के लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण भी होने की संभावना दिखाई दे रही है। कुंभ राशि के लोगों के लिए जीवनसाथी से किसी बात के लिए अनबन बनी रहेगी। मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सेहत के लिए परेशानी वाला रहेगा। कोई पुराना रोग उभर सकता है और इसके लिए धन भी खर्च अधिक ही करना पड़ सकता है।

calender
15 June 2022, 09:12 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो