जानिए कब है! साल का आखिरी सूर्यग्रहण

जानिए कब है! साल का आखिरी सूर्यग्रहण

Lalit Hudda
Lalit Hudda

साल 2021 का दूसरा व आखिरी सूर्यग्रहण 4 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को लगेगा। इस दिन मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण की तरह ही सूर्य ग्रहण भी एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण की इस घटना को शुभ नही माना जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद किए जाते है और किसी भी शुभ कार्यो को करना भी अशुभ माना जाता है। जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो यह सूर्य ग्रहण की घटना होती है। यह सूर्य ग्रहण सूतक काल तक मान्य नही होगा क्योकि यह ग्रहण 15 दिनों के अंदर का ग्रहण है।

READ MORE साल के आखिरी चन्द्रग्रहण में किन राशियों के लोगों को रहना सावधान!

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नही देगा। यह केवल अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा और न ही भारत में सूतक काल माना जायेगा। इसके अलावा इस ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेंगे, इन राशियो के लोगों को प्रभावित कर सकता है।

.
calender
24 November 2021, 10:16 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो