4 अक्टूबर राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी, शुक्रवार, 04 नवम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी, शुक्रवार, 04 नवम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी वालों को अधिकारी वर्ग से फायदा मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

वृषभ राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन में नए बदलाव लाना होगा, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक का माहौल अच्छा रहेगा।

कर्क राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबारी गतिविधियां प्रगतिशील रहेंगी और व्यापार-धंधे में धनप्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यस्थल पर माहौल अच्छा रहेगा। किसी पारिवारिक समारोह में जाना हो सकता है।

सिंह राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापारिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा होगी। 

कन्या राशि - इस राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मित्र और परिजन आपकी प्रगति में सहायक बनेंगे। सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे।

तुला राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां प्रगति करेंगी। व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय बढ़ेगी और समाज में मान-सम्मान या उच्च पद की प्राप्ति होगी। 

वृश्चिक राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और व्यापारी वर्ग का धनलाभ की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा की संभावनाएं बन सकती है। 

धनु राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे और आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि के योग हैं।

मकर राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा, लेकिन सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे। सम्पत्ति से आय वृद्धि हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। व्यापार संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। शारीरिक व मानसिक ताजगी का अनुभव होगा। 

कुम्भ राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। परिजनों और सहकर्मियों के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा और आय में वृद्धि होगी। हालांकि, काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन अंत तक कार्य पूरा होगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। 

मीन राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा, लेकिन आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में भी तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। कार्यस्थल पर कार्यभार रहेगा और सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ी। 

calender
03 November 2022, 08:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो