5 अक्टूबर राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी, शनिवार, 05 नवम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी, शनिवार, 05 नवम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। धनलाभ के साथ कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शत्रुओं का भय बना रहेगा। नए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव हो सकता है।

वृषभ राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य तेज गति से गति पकड़ेंगे, अधिकारियों के सहयोग और मित्रों की सलाह से धन लाभ की स्थिति बनेगी। हालांकि, मनोरंजन के कार्यों में धन का व्यय हो सकता है, लेकिन परिवार में आनंद का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन वैचारिक उलझनों के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ मनमुटाव हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। 

कर्क राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम और भाग-दौड़ का फायदा मिलेगा। अजनबियों से सावधान रहें। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखेंगे, तो सभी कार्यों में सफलत होंगे। हालांकि, मनोरंजन कार्यों में अधिक धन व्यय होगा। 

सिंह राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ होगा। कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं। बातचीत में थोड़ी सावधानी बरतें और अनावश्यक वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। 

कन्या राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में धनलाभ और नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं। आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। नये कार्यों की शुरूआत करना फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं।

तुला राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों को कारोबार में लाभ होगा तथा उनके कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। कार्यभार बढ़ सकता है और अनावश्यक खर्चे की भी अधिकता रहेगी। 

वृश्चिक राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। लम्बे समय से चल रहे कानूनी विवाद खत्म होंगे।

धनु राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। परिश्रम के अनुपात में लाभ प्राप्त होगा। किसी नए कार्य का आरंभ न करना बेहतर होगा। कार्य में सफलता प्राप्त करने में विलंब होने से निराश हो सकते हैं। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा, जो लाभदायक रहेगा।

मकर राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को करने की नई योजनाएं बनाएंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश से जुड़े अहम फैसले ले सकते हैं। परिजनों और मित्रों के साथ समय बिता सकेंगे।

कुम्भ राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। अनावश्यक खर्च बढऩे से मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। 

मीन राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। रचनात्मक कार्यों की ओर रुझान रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है, लेकिन आफिस में कार्यभार भी बढ़ेगा। स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। क्रोध की अधिकता रहने से विवाद में फंस सकते हैं। 

calender
04 November 2022, 10:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो