शनिवार का दिन इन 5 राशि वालों के लिए बेहद रहेगा खास

2 जुलाई का दिन शनिवार का दिन है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। वर्तमान में शनिदेव कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वर्तमान में मकर, मीन व कुंभ राशि वालों पर शनि की

Janbhawana Times
Janbhawana Times

2 जुलाई का दिन शनिवार का दिन है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। वर्तमान में शनिदेव कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वर्तमान में मकर, मीन व कुंभ राशि वालों पर  शनि की साढ़ेसाती चल रही है। कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। शनि ढैय्या व साढ़ेसाती से पीड़ित जातकों को आर्थिक, मानसिक व शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होने की मान्यता है।

शनि का साढ़ेसाती 3 चरण में होती है, मीन राशि वालों पर पहला चरण, कुंभ राशि वालों पर दुसरा चरण व मकर राशि वालों के लिए तीसरा चरण आखिरी चरण चल रहा है। मकर व कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि इन दो राशि वालों को शनि की महादशा में कम कष्टों का सामना करना पड़ता है।

जानिए शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय - शनिवार के दिन मंदिर जाकर शनि देव को तेल, काली तिल, नीले फूल और उड़द अर्पित करें। इस दिन गरीब, बुजुर्गों, महिलाओं की सहायता करें। काले कपड़े, तेल, भोजन, तिल, उड़द, मिठाई आदि दान कर सकते हैं। इस दिन ओम शं शनिश्चरायै नम: का 108 बार पाठ करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

calender
30 June 2022, 02:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो