व्यापार की तरक्की के लिए लें सात घोड़ों की मदद...

यदि आप अपने व्यापार में तरक्की करना चाहते है तो घोड़ों की मदद भी ले सकते है..अर्थात घोड़ों की तस्वीर लगाकर आप अपने व्यापार में ओर अधिक कामयाब हो सकते है। वास्तु शास्त्र में इस बात का उल्लेख मिलता है कि यदि आप अपने घर या व्यापार करने वाले स्थान पर सात सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाते है तो

calender

यदि आप अपने व्यापार में तरक्की करना चाहते है तो घोड़ों की मदद भी ले सकते है..अर्थात घोड़ों की तस्वीर लगाकर आप अपने व्यापार में ओर अधिक कामयाब हो सकते है। वास्तु शास्त्र में इस बात का उल्लेख मिलता है कि यदि आप अपने घर या व्यापार करने वाले स्थान पर सात सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाते है तो न केवल एनर्जी आती है वहीं धन के आगमन के भी रास्ते अवश्य ही खुलते है।

अक्सर लोगों के घरों में घोड़ों की तस्वीर लगी हुई रहती है लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार सफेद व सात घोड़ों वाली तस्वीर को लगाया जाए तो ओर अधिक उत्तम रहता है। ऐसा माना जाता है कि एक की बजाय सात घोड़ों वाली तस्वीर को लगाया जाए तो पॉजिटिव एनर्जी आने में देर नहीं लगती है।

क्या है सात अंकों का महत्व

हमारे धर्मशास्त्रों में सात अंकों का विशेष रूप से महत्व बताया गया है। सात अंक जहां अति शुभ माने जाते है वहीं भगवान सूर्यदेव के रथ में भी सफेद सात घोड़े ही होते है और जो हमेशा गतिशील प्रतीत रहते है। इसी तरह इंद्रधनुष के भी सात ही रंग होते है जबकि हमारे शास्त्रों में सप्त ऋषि का भी उल्लेख मिलता है। विवाह में सात फेरे लिए जाते है और सात जन्मों की भी बात हम करते है। अधिकांश लोग अपने लिए सात नंबर को लकी मानते है।

First Updated : Sunday, 05 June 2022